google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "खाता ही नहीं खुलेगा": लोकसभा चुनाव 2024 में सपा के प्रदर्शन को लेकर योगी आदित्यनाथ का पूर्वानुमान

best

Friday, August 11, 2023

"खाता ही नहीं खुलेगा": लोकसभा चुनाव 2024 में सपा के प्रदर्शन को लेकर योगी आदित्यनाथ का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल पाएगी. राज्य विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने सपा की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के लोग विपक्ष के लिए सिर्फ एक 'वोट बैंक' हैं, लेकिन भाजपा के लिए वे एक परिवार की तरह हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “राज्य में 10 करोड़ लोग आयुष्मान भारत से लाभान्वित हो रहे हैं. यह आपके लिए जाति का मुद्दा हो सकता है, या यह वोट बैंक का मुद्दा हो सकता है, हमारे लिए यूपी का नागरिक परिवार का हिस्सा है. हमें एक जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली है, इसे सुधारने में बेशक समय लगेगा, लेकिन जुटने वाली भीड़ यह बता रही है कि इस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. समय के साथ सुविधाओं में सुधार हुआ है.”

उन्होंने कहा, "जनता ने आप पर भरोसा नहीं किया, इसलिए उन्होंने आपको खारिज कर दिया... लोगों ने आपको वोट नहीं दिया, उन्होंने आपको एक बार फिर खारिज कर दिया... 2024 में खाता भी नहीं खुलने वाला."

उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस ने 40 साल की अवधि में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50,000 बच्चों की जान ले ली. उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी को राज्य में चार बार शासन करने का अवसर मिला. यह चिंताजनक बात है कि मृतक बच्चों में से 90 प्रतिशत बच्चे दलित, अल्पसंख्यक और सबसे पिछड़ी जातियों से थे. क्या यहां कोई 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) नहीं था? तब आपके मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? और आपको पांच साल का मौका भी मिला.''

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह खत्म कर दिया है. गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, बस्ती, बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, पीलीभीत, लखीमपुर और सहारनपुर में अब इंसेफेलाइटिस नहीं है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qrWNO6Y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw