google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का किया आग्रह

best

Friday, August 11, 2023

PM मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का किया आग्रह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का शुक्रवार को आग्रह किया. PM मोदी ने पहले ट्विटर के नाम से जाने जाने वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ''तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को गति देने के लिए कड़ी मेहनत करने के वास्ते प्रेरित करता है. मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं. तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें 'हरघरतिरंगा डॉट कॉम' पर अपलोड करें.”

इससे पहले, दिन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में सांसदों की 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई. यह रैली प्रगति मैदान से शुरू हुई और इंडिया गेट सर्कल से गुजरने के बाद मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त हुई.

13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से एक खास अपील की है. PM मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं. तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें 'हरघरतिरंगा डॉट कॉम' पर अपलोड करें.”

ये भी पढें:-
"खाता ही नहीं खुलेगा": लोकसभा चुनाव 2024 में सपा के प्रदर्शन को लेकर योगी आदित्यनाथ का पूर्वानुमान
हरियाणा में शांति के लिए आगे आए खाप और किसान संगठन, बैठक कर भाईचारे की अपील की



from NDTV India - Latest https://ift.tt/As6D8h1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw