google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस: 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 17 अगस्त को सुनवाई

best

Friday, August 4, 2023

टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस: 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 17 अगस्त को सुनवाई

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में गैगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर किए गए 936 पेज के चार्जशीट में 113 गवाहों को शामिल किया है. साथ ही मामले में सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की गई है. पुलिस के चार्जशीट में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, रियाज़ खान उर्फ सोनू, राजेश उर्फ क्रमबीर, विनोद उर्फ चवन्नी, अतुल रहमान खान को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट के साथ डिजिटल साक्ष्य भी कोर्ट में जमा कराया है.

दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान घटना का CCTV जब्त किया है. चश्मदीदों के CrPc 164 और 161 का बयान दर्ज किया गया है. हत्या में शामिल हथियारों को भी जब्त किया गया है. दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए 6 चाकू बरामद किए थे.

2 मई को दिल्ली के तिहाड़ जेल में हुई थी हत्या
दरअसल, 2 मई को दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर 8-9 में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया था. जिसमें पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं. वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें :

* राहुल गांधी की सजा पर रोक 'नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत' : कांग्रेस
* "राहुल गांधी की टिप्पणी गुड टेस्ट में नहीं थी... ", मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट
* "महात्मा गांधी की वजह से भारत के साथ रहा जम्मू-कश्मीर": आर्टिकल 370 पर बोले फारूक अब्दुल्ला



from NDTV India - Latest https://ift.tt/f8m4bSV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw