ठाणे: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) देश में किसी के लिए भी खतरा नहीं है. उन्होंने नागरिकों से इसके बारे में गलत धारणाएं दूर करने और इसके खिलाफ जारी 'झूठे प्रचार' से लड़ने का आग्रह किया खान यहां 'समान नागरिक संहिता क्यों और कैसे?' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे.
यूसीसी का लक्ष्य विभिन्न धार्मिक समुदायों के धर्मग्रंथों व रीति-रिवाजों पर आधारित व्यक्तिगत कानूनों के बजाय देश के प्रत्येक नागरिक पर सामान्य कानून लागू करना है. केरल के राज्यपाल ने नागरिकों से यूसीसी के बारे में 'गलत धारणाओं' को दूर करने और इसके खिलाफ किए जा रहे 'झूठे प्रचार' से लड़ने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि किसी भी कानून के सफल होने के लिए जनता का समर्थन जरूरी है और सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए और अब भी वही किया जा रहा है. खान ने कहा कि यूसीसी को देश में लागू किया जाना चाहिए, सिर्फ इसलिए नहीं कि 'यह निदेशक सिद्धांतों का हिस्सा है, बल्कि इसलिए कि मौजूदा कानूनी व्यवस्था कानून की नजरों में समानता और समान कानूनी सुरक्षा के मौलिक अधिकार दोनों का उल्लंघन करती है.”
ये भी पढ़ें:-
Exclusive : ''नॉर्थ ईस्ट का विकास बढ़ा और बाकी भारत पर विश्वास बढ़ा'' - असम CM हिमंता बिस्वा सरमा
"डर लग रहा है, तुम जल्दी आओ..": जादवपुर के छात्र ने गिरने से एक घंटे पहले मां से कहा था
from NDTV India - Latest https://ift.tt/wYIK93B
No comments:
Post a Comment