नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार द्वारा कुछ कल्याणकारी योजनाओं के तहत पूर्व सैनिकों के लिए राशि में बढ़ोतरी के कदम की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए कुछ कल्याणकारी योजनाओं के तहत राशि बढ़ाने की घोषणा की.
राजनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, ‘‘1.हवलदार/समकक्ष तक ईएसएम की विधवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण अनुदान 20,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये. 2.गैर-पेंशनभोगी ईएसएम/हवलदार की विधवाओं के लिए चिकित्सा अनुदान 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये. 3.सभी रैंक के गैर-पेंशनभोगी ईएसएम/विधवाओं के लिए गंभीर बीमारियों के वास्ते अनुदान 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये.''
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत को उन बहादुर पूर्व सैनिकों पर गर्व है, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की है. उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं में जो बेहतरी की गई है, उससे उनके जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा.''
ये भी पढ़ें:-
Exclusive : ''नॉर्थ ईस्ट का विकास बढ़ा और बाकी भारत पर विश्वास बढ़ा'' - असम CM हिमंता बिस्वा सरमा
"डर लग रहा है, तुम जल्दी आओ..": जादवपुर के छात्र ने गिरने से एक घंटे पहले मां से कहा था
from NDTV India - Latest https://ift.tt/egFHSxw
No comments:
Post a Comment