google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पंजाब में कांग्रेस-AAP गठबंधन कितना मुश्किल? सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी बनी कितना बड़ा रोड़ा

best

Friday, September 29, 2023

पंजाब में कांग्रेस-AAP गठबंधन कितना मुश्किल? सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी बनी कितना बड़ा रोड़ा

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA (Opposition INDIA Alliance) के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के मतभेद खुल कर सामने आ गए हैं. खैरा को ड्रग्स मामले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खैरा कांग्रेस किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. उनकी गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने विरोध जताया है. उधर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि उनकी पार्टी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. केजरीवाल ने यह भी कहा कि वे INDIA गठबंधन के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस और आप के बीच गहरी खाई पैदा कर दी है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बारे में सुना है. मुझे केस की जानकारी नहीं है. आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन से जुड़ी रहेगी. हम गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाएंगे."

कांग्रेस का आरोप- हमारे नेताओं को निशाना बना रही है आप
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की पंजाब यूनिट ने आलाकमान से आम आदमी पार्टी की शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि खैरा की गिरफ्तारी से पहले भी पिछले कुछ महीनों से आप सरकार वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को निशाना बना रही है. 

पंजाब में कांग्रेस के 3 नेताओं पर हुई कार्रवाई
दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्रियों और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूर्व मंत्री भारत भूषण अंशु को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया, वे अभी जमानत पर हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को गिरफ्तार किया गया है. पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोट भी गिरफ्तार किए गए हैं. कांग्रेस से बीजेपी में गए मनप्रीत बादल और सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा सिंह वारिंग को ट्रांसपोर्ट घोटाले में कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विधानसभा चुनाव के बाद सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में लोक सभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी. पंजाब में आप और कांग्रेस का गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है. खुद आप नेताओं के मुताबिक अब यह संभव नहीं.

सिर्फ आप नहीं, टीएमसी और लेफ्ट से भी मनमुटाव
विपक्षी गठबंधन में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं है, जिसके साथ कांग्रेस को समस्या है. पार्टी के लोकसभा सांसद और पश्चिम बंगाल यूनिट के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी स्पेन से लौटने के बाद से सीएम ममता बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं. चौधरी ने ममता बनर्जी पर  'टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से वसूले गए पैसे की बर्बादी' का आरोप लगाया है. मजे की बात है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी गठबंधन INDIA का एक घटक है.

ये भी पढ़ें:-

Exclusive: MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर BJP की रणनीति की इनसाइड डिटेल्स

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी से AAP और कांग्रेस में बढ़ी 'दूरियां', INDIA गठबंधन पर पड़ेगा असर?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/m2Q841A

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw