google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उज्जैन रेप केस: आरोपी के पिता ने बेटे के लिए मांगी फांसी, कहा- उससे मिलने कहीं नहीं जाऊंगा

best

Friday, September 29, 2023

उज्जैन रेप केस: आरोपी के पिता ने बेटे के लिए मांगी फांसी, कहा- उससे मिलने कहीं नहीं जाऊंगा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12-15 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति के पिता ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे को फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए, जबकि स्थानीय बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि कोई भी वकील आरोपी का अदालत में बचाव न करे.  मामले में ऑटो रिक्शा चालक भरत सोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी ऑटो ड्राइवर के पिता ने पत्रकारों से कहा, “यह एक शर्मनाक करतूत है. न मैं उससे मिलने अस्पताल गया, ना ही थाने या अदालतों में जाऊंगा. मेरे बेटे ने अपराध किया है, इसलिए उसे फांसी दी जानी चाहिए.”

इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधना जारी रखा हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 'चुप्पी' साधने का आरोप लगाया है.

उज्जैन बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि इस घटना ने इस प्रसिद्ध नगरी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा, “हम अपने सदस्यों से आरोपी का मुकदमा नहीं लेने की अपील कर रहे हैं.”

तकरीबन 12 से 15 साल की लड़की जख्मी हालत में शहर की सड़कों पर भटकती मिली थी जिसके तीन दिन बाद सोनी को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल परीक्षण में साबित हो चुका है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया है.

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जांच के दौरान आरोपी भरत सोनी को जब पुलिस घटनास्थल पर ले गई तो उसने कथित रूप से भागने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया. पीड़िता इंदौर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव होलकर महिला चिकित्सालय में भर्ती है जहां उसकी बुधवार को एक जटिल सर्जरी की गई.

एक काउंसलर (परामर्शदाता) ने उससे बातचीत की और पता लगाया कि वह मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है, लेकिन वह अपना नाम व पता ठीक से नहीं बता सकी. हालांकि, सतना पुलिस ने कहा है कि यदि यह वही लड़की है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तो इसकी पुष्टि उसके परिवार द्वारा उसकी पहचान करने के बाद होगी.

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की आलोचना की. राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/T3SQdNj

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw