google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: इस आलीशान होटल में हो रही है परिणीति और राघव चड्ढा की शादी, पढ़ें डिटेल्स

best

Thursday, September 21, 2023

इस आलीशान होटल में हो रही है परिणीति और राघव चड्ढा की शादी, पढ़ें डिटेल्स

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोरदार तरीके से चल रही हैं. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर के ग्रैंड फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में होने जा रही है. यह पैलेस उदयपुर सिटी के पिछोला झील के किनारे बना हुआ है. इसकी खूबसूरती कमाल की है. यहां के कमरों और बाकी चीजों की फोटोज देख आपका दिमाग भी हिल जाएगा.

 होटल की खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें 

अरावली पर्वत और पिछोला झील के पास बना लीला पैलेस होटल शादी की मेजबानी करने का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यह पैलेस कई सेलेब्स की शादियों का गवाह बन चुका है. इस होटल में आधुनिक महल की झलक और मेवाड़ी रियासतों के समृद्ध ऐतिहासिक महत्व साफ-साफ नजर आता है.

महाराजा सुइट 

करीब 3,585 वर्ग फीट में फैले महाराज सुइट में एक लिविंग रूम, स्टडी रूम, डायनिंग, वॉक-इन अलमारी, मास्टर बेडरूम, किंग साइज बाथटब, मसाज पार्लर, एक प्लंज पूल है. यहां इंटर कनेक्टेड ग्रैंड हेरिटेज व्यू बालकनी रूम भी है.

रॉयल सुइट 

1,800 वर्गफीट में फैले इस तीसरी मंजिल वाले रॉयल सुइट से अरावली की पहाड़ी और पिछोला झील एक साथ देख सकते हैं. इसके कांच और कमरे की दीवारों को मेवाड़ की स्पेशल ठीकरी आर्ट से डेकोरेट किया गया है. गुंबद और मार्बल पर हाथ से सोने जैसी कलाकारी नजर आती है. इसमें मास्टर बेडरूम, डायनिंग, संगमरमर से बना बाथरूम, जकूजी, पर्सनल बटलर है.

डुप्लेक्स सुइट 

करीब 1,270 वर्ग फीट में फैला डुप्लेक्स सुइट के लिविंग रूम को भारतीय कलाकृति से बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है. खुली हवा वाले प्लंज पूल की तरफ लिविंग रूम, सिटी पैलेस और अन्य विरासत इमारतों के शानदार दृश्य यहां से नजर आते हैं. इसमें एक मास्टर बेडरूम, वॉक-इन शॉवर, बाथटब, बाथरूम है. सुइट में अलग-अलग अलमारी के साथ एक वैनिटी काउंटर भी लगाए गए हैं.

लग्जरी सुइट

इसका एरिया 960 से 1250 वर्ग फीट में फैला है. इसमें लिविंग रूम, स्टाइलिश बेडरूम , बाथरूम में एक वॉक-इन शॉवर स्टॉल, एक बाथटब है. जहां से पिछोला झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट

यहां के कुछ कमरे सीधे बालकनी से जुड़े हैं. इन रूम में जैसे ही आप एंट्री करते हैं तो आपको पारंपरिक राजस्थानी कला और शिल्पकला के साथ राजशाही कपड़े और कल्चर देखने को मिल जाते हैं.

ग्रैंड हेरिटेज लेक व्यू रूम

ग्रैंड हेरिटेज डीलक्स कमरे की बालकनी में खड़े होकर आप झील और पहाड़ दोनों का मनोरम दृश्य एक साथ देख सकते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MzPeY1x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw