google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी, पेट से बाहर निकली चर्बी हो जाएगी गायब, शरीर भी बनेगा मजबूत

best

Friday, September 22, 2023

सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी, पेट से बाहर निकली चर्बी हो जाएगी गायब, शरीर भी बनेगा मजबूत

Coriendar Water Benefits: सुबह उठने के बाद हम पहला मील जो भी खाते हैं वो हमारे पूरे दिन के लिए शरीर को एनर्जी देता है. वहीं ये मील हेल्दी होना भी जरूरी है. ऐसे में अगर आप सुबह उठकर धनिए के पानी पीते हैं तो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. धनिये के बीज में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. यह एक हर्बल ड्रिंक है जो आपके डाइजेशन में सुधार करता है और सूजन को कम कर के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा यह स्किन हेल्थ में भी सुधार कर सकता है और आंतों की समस्या को भी कम कर सकता है. आप अपनी डाइट में धनिये के बीज का पानी शामिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं धनिए का पानी पीने से होने वाले फायदे.

यह भी पढें: बाल बढ़ाने के लिए बालों में लगा लें ये तेल घुटनों के नीचे तक हो जाएंगे लंबे, काले और घने

वजन कम करने में 

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे में धनिया बीज का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके लिए आप रात को धनिया के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसको छानकर पानी को हल्का गर्म कर के पिएं. ये आपके डाइजेशन को मजबूत बनाने के साथ, मेटाबॉलिज्म को भी दुरूस्त करने में मदद करेगा. जो आपका वजन कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है.

इम्यून सिस्टम 

धनिये के बीज का पानी पीने सेहत के लिए फायदेमंद होता है और आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. धनिए के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स की गतिविधि को रोकने और कम करने के लिए एक साथ काम करते हैं. इतना ही नहीं, धनिये के बीज का पानी बीमारियों की रोकथाम में भी मदद कर सकता है.

डाइजेशन

क्या आप जानते हैं कि धनिये के बीज का पानी पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्रसिद्ध हैं क्योंकि उनमें बहुत सारे पाचन गुण पाए जाते हैं. पाचन और अवशोषण में ये एसिड बेहद जरूरी होता है. सुबह धनिए का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और पूरे दिन बेहतर पाचन में मदद मिल सकती है.

डायबिटीज के लिए

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी सुबह सबसे पहले धनिए के बीज का पानी मदद कर सकता है. धनिये के बीज ब्लज शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं. ये उन सभी कोशिकाओं के कार्य को सुचारू करते हैं जो इंसुलिन बनाते हैं और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. 

बालों के लिए अच्छा है 

धनिये के बीज के पानी में विटामिन के, सी और ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए भी काफी जरूरी होते हैं. सुबह धनिये का पानी पीने से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है. धनिये का पानी बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iJvNk7a

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw