google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: डैंड्रफ को जड़ से खत्‍म कर सकता है नीम का तेल, इस तरह लगा लें बस 10 मिनट, महज 1 हफ्ते में दिखेगा असर

best

Sunday, November 19, 2023

डैंड्रफ को जड़ से खत्‍म कर सकता है नीम का तेल, इस तरह लगा लें बस 10 मिनट, महज 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Neem Oil for Dandruff: अधिकांश ब्रांडेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू केमिकल्स से भरे होते हैं जो आपकी स्कैल्प को ड्राई बना सकते हैं और आपके बालों को रूखा, नाजुक और बेजान कर सकते हैं. ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारा (Dendruff Se chhutkara) पाने के लिए नीम के तेल यानी नीम ऑयल एक नेचुरल और सेफ ऑप्शन है. नीम का तेल (neem ka tel) आयुर्वेदिक उपचार में तो मदद करता ही है डैंड्रफ को दूर करने में भी ये बेहद कारगर है. यह आपके बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे वे स्वस्थ बनते हैं. आइए जानते हैं कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.  

नीम का तेल डैंड्रफ के इलाज में कैसे मदद करता है? (How does Neem oil help in treating dandruff?)

नीम के तेल के एंटीफंगल गुण डैंड्रफ का इलाज करने में मदद करते हैं. यह कैंडिडा और मालासेज़िया सहित रूसी पैदा करने वाले फंगस के खिलाफ प्रभावी है. इसका सक्रिय घटक निंबिडिन है जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. निम्बिडिन स्कैल्प की सूजन को दबाने में मदद करता है और सोरायसिस, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और खोपड़ी की जलन के दूसरे रूपों का इलाज करता है. इसे भी पढ़ें : कमर तक लंबे बाल पाने के लिए बस 30 मिनट तक लगाएं ये तेल, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा, Doctor ने बताया इस्तेमाल का तरीका

डैंड्रफ से छुटकारे के लिए ऐसे करें नीम तेल का इस्तेमाल (Neem Oil Home Remedies to Get Rid of Dandruff Naturally)

1. नीम का तेल और एप्पल साइडर विनेगर : 1 बड़े चम्मच नीम का तेल लें और उसमें ACV के 2 बड़े चम्मच मिक्स कर लें. इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह मसाज करें. अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें या शॉवर कैप लगाएं. इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

2. DIY नीम ऑयल शैम्पू : नीम के तेल वाला शैम्पू रूसी का इलाज करने का एक बेहतरीन ऑप्शन है. ½ चम्मच नीम का तेल अपने रेगुलर शैम्पू में मिला लें. बोतल को धीरे से हिलाएं. इसे हमेशा की तरह मालिश करके झाग बनाकर उपयोग करें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. 

इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट से जानिए बदलते मौसम में बालों की देखभाल करने का सही तरीका, नहीं टूटेगा एक भी बाल

3. नीम का तेल और ऑलिव ऑयल : एक बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ नीम ऑयल को भी उतना ही मिलाएं और फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं और 10 मिनट तक मसाज करें. अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें या शॉवर कैप लगाएं. इसे अपने स्कैल्प पर 20 मिनट तक लगा रहने दें. अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/u3rheqx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw