google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे मिली 55 मीटर लंबी सुरंग : इजरायल

best

Sunday, November 19, 2023

गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे मिली 55 मीटर लंबी सुरंग : इजरायल

इजरायल ने रविवार को गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल के नीचे हमास के एक सुरंग का वीडियो जारी किया है. इजरायल ने बताया है कि हमास ने पूरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में सैकड़ों किलोमीटर लंबी गुप्त सुरंगों और बंकरों का एक नेटवर्क तैयार किया है. रायटर्स के अनुसार, हमास ने इस बात से इनकार किया है कि उसके सुरंग अस्पताल जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे में स्थित हैं.

गाजा शहर के अल शिफा अस्पताल में अपने ऑपरेशन का अपडेट देते हुए इजरायली सेना ने कहा कि उसके इंजीनियरों ने 10 मीटर गहरी और विस्फोट-रोधी दरवाजे तक 55 मीटर लंबी एक सुरंग का पता लगाया है.

वीडियो के साथ एक सैन्य बयान में कहा गया है, "इस प्रकार के दरवाजे का उपयोग हमास आतंकवादी संगठन द्वारा इजरायली बलों को हमास के अड्डों में घुसने से रोकने के लिए किया जाता है." 

बयान में यह नहीं बताया गया कि दरवाजे के पार क्या था. इसमें कहा गया है कि सुरंग तक शिफ़ा परिसर के भीतर एक शेड में खोजे गए शाफ्ट के माध्यम से पहुंचा गया था, जिसमें युद्ध सामग्री थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/E1UZ0mD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw