google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अदार पूनावाला ने लंदन में खरीदा आलीशान घर, कई अरबों में है कीमत

best

Tuesday, December 12, 2023

अदार पूनावाला ने लंदन में खरीदा आलीशान घर, कई अरबों में है कीमत

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने लंदन में अरबों रुपये खर्च कर एक आलीशान इमारत खरीदी है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूनावाला का लंदन में बसने का कोई इरादा नहीं है. पूनावाला ने लंदन के बीच में स्थित करीब 13.8 करोड़ पाउंड (1,444.4 करोड़ रुपये) मूल्य की इमारत खरीदी है. ब्रिटिश समाचारपत्र ‘द फाइनेंशियल टाइम्स' में मंगलवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, पूनावाला परिवार ने करीब 25 हजार वर्ग फुट में फैले मेफेयर मैंशन की खरीद का एक करार किया है. यह इमारत लंदन के हाइड पार्क के पास स्थित है. 

इस लेनदेन को लंदन में इस साल घर का सबसे महंगा सौदा माना जा रहा है. इस इमारत का अधिग्रहण सीरम इंस्टिट्यूट की ब्रिटिश अनुषंगी सीरम लाइफ साइंसेज करेगी. यह पांच-मंजिली इमारत 1920 के दशक की बनी है. 

समाचारपत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पूनावाला परिवार का ब्रिटेन में बसने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन यह आलीशान इमारत कंपनी और परिवार के लिए ब्रिटिश बेस के रूप में काम करेगी. 

कोविशील्‍ड के उत्‍पादन से मिली शोहरत 

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए विकसित टीके कोविशील्ड का व्यापक स्तर पर उत्पादन कर सीरम इंस्टिट्यूट ने दुनियाभर में काफी शोहरत बटोरी थी. 

साइरस पूनावाला के पुत्र हैं अदार पूनावाला 

अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला के पुत्र हैं. अदार पूनावाला 2001 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से जुड़े और 2011 में कंपनी के संचालन का पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के साथ सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ बन गए. 

ये भी पढ़ें :

* एसआईआई ने कोवोवैक्स टीके की 50 से 60 लाख खुराक का उत्पादन किया: अदार पूनावाला
* Exclusive: "चीन से कह रहे हैं हमारा बूस्‍टर डोज लें",NDTV से SII के सीईओ अदार पूनावाला
* चीन में कोविड केसों का बढ़ना चिंताजनक, लेकिन भारतीयों को घबराने की ज़रूरत नहीं : अदार पूनावाला



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Jorihcx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw