google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ CM पद की शपथ, विजय शर्मा, अरुण साव बने डिप्टी CM

best

Wednesday, December 13, 2023

विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ CM पद की शपथ, विजय शर्मा, अरुण साव बने डिप्टी CM

विष्‍णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने रायपुर में आयोजित भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री (Chhattisgarh CM Oath Ceremony) के रूप में शपथ ली. उनके साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव (Arun Sao) और विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई आला नेता मौजूद रहे. 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

भाजपा की जातीय समीकरण साधने की कोशिश 

भाजपा ने हाल ही में जीते गए तीन प्रमुख राज्यों मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है. इस दौरान पार्टी ने जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. हालांकि तीनों ही राज्‍यों में मुख्‍यमंत्री के नामों ने हर किसी को चौंका दिया है. छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक आदिवासी नेता को मुख्‍यमंत्री बनाया है तो उपमुख्‍यमंत्री के रूप में एक ओबीसी और एक ब्राह्मण नेता को चुना है. 

विष्‍णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्‍यमंत्री 

भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना था. साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की. इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है. 

अरुण साव हैं भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष 

साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है. 

हिंदुत्‍व के मुखर समर्थक हैं विजय शर्मा 

अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ब्राह्मण समुदाय से हैं. वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं. हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है.

ये भी पढ़ें :

* Explainer: हिंदी हार्टलैंड में 'सरप्राइज' की हैट्रिक के पीछे क्या है BJP का गेम प्लान
* छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने नामित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया
* विधायकों की ग्रुप फोटो में तीसरी लाइन में बैठे थे भजनलाल शर्मा, कुछ मिनट बाद BJP ने दे दी राजस्थान की कमान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/e1rtRgT

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw