google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ 15 लाख की लूट का ऐसे हुआ खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

best

Tuesday, February 27, 2024

ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ 15 लाख की लूट का ऐसे हुआ खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के पी 3 गोल चक्कर के एक कारोबारी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक करोड़ 15 लाख की लूट की घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने बताया कि भारी रकम देख कर्मचारी की नीयत खराब गई और उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर झूठी लूट की साजिश रची थी. पुलिस ने कर्मचारी को ही गिरफ्तार कर एक करोड़ 7.5 लाख रुपये बरामद कर लिया है. इस लूट में शामिल कर्मचारी का रिश्तेदार 7.5 लाख लेकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया चेतन राणा, खल-चूनी और आटे का थोक कारोबार करने वाले व्यवसाई गोपाल गोयल का कर्मचारी है और पैसे के लेन-देन का काम करता है. 26 फरवरी को जब गोपाल गोयल ने चेतन को एक करोड़ 15 लाख रुपये अपने कारोबारी साथी को देने के लिए दिए तो उसकी नीयत खराब हो गई और उसने अपने मामा गुड्डू के साथ मिलकर झूठी लूट की कहानी बुनी और जब वो पैसे लेकर निकला तो उसका मामा गुड्डू भी पीछे से आया और पी-3 चौराहे के पास फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया. लूट की रकम को लेकर गुड्डू अपने घर आ गया और उसे गड्ढे में छुपा दिया. वहीं चेतन ने लूट की सूचना अपने मालिक गोपाल और पुलिस को दी.

ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना बीटा 2 की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. जब पीड़ित से पूछताछ की गई तो उसके स्टेटमेंट में और उसके मूवमेंट में फर्क मिला, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात के रिकॉर्ड नहीं होने पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की गई तो मुंशी ने अपराध कबूल कर लिया.

आरोपी मुंशी की निशानदेही पर पुलिस ने पूरी रकम उसके मामा के घर से गड्ढे से बरामद कर लिया. पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस लूट में शामिल कर्मचारी का मामा गुड्डू 7.5 लाख लेकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9m36n0B

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw