google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'सच दिखाएंगे तो ही ऑडियंस सराहेगी', आर्टिकल 370 के बैन होने पर बोले निर्देशक आदित्य सुहास जांभले

best

Monday, February 26, 2024

'सच दिखाएंगे तो ही ऑडियंस सराहेगी', आर्टिकल 370 के बैन होने पर बोले निर्देशक आदित्य सुहास जांभले

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' बीते 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में आर्टिकल 370 की टीम ने एनडीटीवी से खास बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए. गौरतलब है कि आर्टिकल 370 को बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन किया गया है. इस बारे में जब फिल्म के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले से पूछा गया तो उन्होंने इसका बड़े ही सहजता से जवाब दिया. 

'कहानी को सच्चाई के साथ बताया'

फिल्म 370 के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले ने कहा, "हमने कहानी को सच्चाई के साथ बताया. फिल्ममेकर के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम सच दिखाएं. सच दिखाएंगे तो उसे ऑडियंस भी सराहेगी. जब हम फिल्म करते हैं तो वो हमारी नहीं रहती ऑडियंस की बन जाती है. जहां-जहां फिल्म जा रही है, ऑडियंस के रिएक्शन आ रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे पसंद कर रहे हैं. इसलिए मैं बहुत खुश हूं. बैन हमारे कंट्रोल में नहीं है. कहानी के साथ पूरी सच्चाई बताई गई है उसके लिए मैं खुश हूं". 

इसके साथ ही यामी से पूछा गया कि जब वे फिल्म कर रही थीं तो इसे लेकर लोगों ने तरह-तरह की बातें की. लोगों का मानना था कि यह फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आएगी. बहुत टेक्निकल फिल्म है. फिल्म में बहुत ही राजनितिक तथ्य हैं, उन्हें कैसे दिखाया जाएगा. इस पर वे कहती हैं, "इतने एक्सपीरियंस और चैलेंज पहले भी आए हैं. मैंने वो किरदार किए, जिसके साथ बहुत सफलता मिली जैसे की उरी. क्योंकि इतना अनुभव है ऐसी बातें सुनने की तो कुछ फर्क नहीं पड़ता. इसे मैं शुभ चीज मानती हूं, काले टीके की तरह".

'किरदारों के साथ गलत नहीं हो सकते थे'

फिल्म में किरण करमारकर और अरुण गोविल भी हैं, जिन्होंने बखूबी अमित शाह और पीएम मोदी की भूमिका निभाई है. ऐसे में करैक्टर की तैयारी करने के लिए क्या एक्टर्स पॉलिटिशियन से मिले थे? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "ये इतने बड़े पॉलिटिशियन हैं. इन्हें पर्दे पर दिखाना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी. इन किरदारों के साथ हम गलत नही हो सकते थे. एक्टर्स के लिए भी चैलेंज था. किरण करमारकर और अरुण गोविल ने कमाल की एक्टिंग की है. हम शुक्रगुजार हैं कि हमें इतने अच्छे एक्टर्स मिले". 

मां बनने वाली हैं यामी गौतम 

वहीं अगले कुछ महीने यामी गौतम क्या करने वाली हैं? इसका जवाब देते हुए यामी ने कहा, "पहले तो हर हफ्ते आर्टिकल 370 से जुड़ी रहूंगी.  फिल्म को और सफलता मिले, अभी तो बस शुरुआत है जो प्यार हमें मिल रहा है. अच्छा लगता है. एक नया फेज है लाइफ का मां बनने का वो तो दुनिया से परे है. इतना प्यार फिल्म को मिल रहा है. मैं सुन भी रही हूं और वहां हूं भी नहीं. मैं एन्जॉय कर रही हूं फिर भी". बता दें कि आर्टिकल 370 के प्रोड्यूसर आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jwQ7UdO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw