google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: भांगड़ा करते डायनासोर का वीडियो देख आपका दिल भी हो जाएगा खुश, डरावने नहीं क्यूट है ये Dino

best

Monday, February 26, 2024

भांगड़ा करते डायनासोर का वीडियो देख आपका दिल भी हो जाएगा खुश, डरावने नहीं क्यूट है ये Dino

क्या आपने कभी भांगड़ा करते डायनासोर को देखा है? पंजाबी म्यूजिक पर डांस करते डायनासोर का यह वीडियो पड़ोसी मुल्क से वायरल हुआ है. पाकिस्तान के डीनो वर्ल्ड के वायरल वीडियो में आपको ये विशाल जानवर नाचते दिखेंगे. वीडियो को देखकर आपके शरीर में सिरहन होने की जगह होंठों पर मुस्कुराहट फैल जाएगी. इस जुरासिक भांगड़ा को देखकर आप डरेंगे नहीं, बल्कि हो सकता है कि हंसने और थिरकने पर मजबूर हो जाएं.

डायनासोर का वीडियो वायरल (Dinosaurs dance to Punjabi Song)

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में डिनो वर्ल्ड (dino world islamabad) का यह वीडियो मन को खुशियों से भर देने वाले कंटेट के चलते दुनिया भर में वायरल हो रहा है. मूल रूप से टिकटॉक पर शेयर की गया यह वीडियो क्लिप एक पंजाबी गाने के म्यूजिक पर थिरकते हुए 'डायनासोर' का है. इस मजेदार परफॉर्मेंस को देखकर आप भी डायनासोर के उस खूंखार रूप को भूल जाएंगे. दरअसल, इस अनूठे वीडियो में एम्यूजमेंट पार्क के कर्मचारी डायनासोर की ड्रेस पहनकर उसी गेटअप में डांस करते दिख रहे हैं. उनके स्टेप्स सच में कमाल के हैं.

यहां देखें वीडियो

पाकिस्तान के डिनो वर्ल्ड के डांसिंग डायनासोर (pakistan amusement park)

वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बने डिनो वर्ल्ड के डांसिंग डायनासोर काफी मशहूर हो गए हैं. इसको देखने वाला हर सोशल मीडिया यूजर या दर्शक आश्चर्य से भर जाता है. वीडियो देखकर चकित होने वाले दर्शकों की ओर से इंस्टाग्राम पर लाइक, शेयर, कमेंट करने की होड़ लग गई. इनमें से कुछ व्यूअर ने मज़ाकिया ढंग से डीनो वर्ल्ड को 'जुरासिकपुर' नाम दे दिया, क्योंकि वहां डायनासोर और पंजाबी कल्चर के मिश्रण के लिए एक बढ़िया शो था. दूसरों ने चुटकी लेते हुए कहा, 'डायनासोर शायद लस्सी पीते रहे होंगे. यह उनके एनर्जी से भरे भांगड़ा स्टेप्स को देखकर पता चलता है.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ktLxR87

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw