google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को चुनाव कवर करने से रोकने के आरोपों को सरकार ने किया खारिज: सूत्र

best

Tuesday, April 23, 2024

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को चुनाव कवर करने से रोकने के आरोपों को सरकार ने किया खारिज: सूत्र

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला पत्रकार ने दावा किया है कि भारत सरकार ने उनका वर्क वीजा नहीं बढ़ाया. इस वजह से वो लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग कवर नहीं कर पाई. उन्हें भारत छोड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ा. अब केंद्र सरकार के सूत्रों ने इसे भ्रामक और शरारतीपूर्ण करार दिया है. सूत्रों ने जोर देकर कहा कि महिला पत्रकार ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है, लेकिन फिर भी उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनका वीजा बढ़ाया जाएगा, ताकि वह चुनाव कवर कर सकें. महिला जर्नलिस्ट का नाम अवनी डायस है. वो ABC न्यूज से जुड़ी हुई हैं.
 
सरकार के सूत्रों ने कहा, "अवनी डायस ने इसलिए भारत छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एक और नौकरी के लिए डेडलाइन पूरी करनी थी. उनके भारत छोड़ने का कारण वीजा एक्सटेंशन में देरी नहीं थे, बल्कि व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने देश छोड़ा." रिपोर्ट के मुताबिक, अवनी डायस जनवरी 2022 से ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) के लिए साउथ एशिया ब्यूरो हेड के तौर पर भारत में काम कर रही थीं. उन्होंने बीते हफ्ते भारत छोड़ा.

डायस ने भारत छोड़ने को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संगीन आरोप लगाए. उन्होंने X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा- "पिछले हफ्ते मुझे अचानक भारत छोड़ना पड़ा. मेरा वर्क वीजा नहीं बढ़ाया गया. हमें ये भी बताया गया कि भारतीय मंत्रालय के निर्देश के कारण मुझे चुनाव की रिपोर्टिंग करने की परमिशन नहीं है." ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सूत्र ने कहा, "अवनी डायस का यह तर्क कि उन्हें चुनाव कवर करने की अनुमति नहीं दी गई और देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया... ये पूरी तरह से भ्रामक और शरारतीपूर्ण है."

सूत्र ने कहा, "डायस को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के दौरान वीज़ा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था. इसके बावजूद, उनके अनुरोध पर उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आम चुनावों के कवरेज के लिए उनका वीज़ा बढ़ाया जाएगा. उनका पिछला वीज़ा 20 अप्रैल 2024 तक वैलिड था." सरकारी सूत्र ने यह भी आरोप लगाया कि डायस के सहयोगियों के वीजा भ्रामक या अधूरी जानकारी के आधार पर हासिल किए गए थे.

ये भी पढ़ें : युद्ध और सैन्य तनाव से क्षेत्र में किसी भी पक्ष को कोई फायदा नहीं : न्यूयॉर्क में बोले ईरान के विदेश मंत्री

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने पाकिस्तान को मिसाइल पार्ट्स की आपूर्ति करने वाली तीन चीनी कंपनियों पर लगाई पाबंदी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N13ArbI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw