google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: इस आम चुनाव में बदलाव की ‘खामोश लहर’ चल रही है : सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा

best

Wednesday, April 24, 2024

इस आम चुनाव में बदलाव की ‘खामोश लहर’ चल रही है : सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा

Sachin Pilot made a big claim : कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि इस आम चुनाव में लोगों में परिवर्तन की टीस दिख रही है और बदलाव की ‘खामोश लहर' चल रही है. पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में पिछड़ रही है. राजस्थान में पहले चरण में कम मतदान से जुड़े एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा, ‘‘मैं राजस्थान के कई जिलों में गया हूं...देश के कई राज्यों में गया हूं...हर जगह मुझे लोगों में एक बदलाव की टीस दिख रही है और जो सुगबुगाहट चल रही है...खामोश लहर चल रही है.. वो बदलाव की है. भाजपा जो दावे कर रही है, उससे वह बहुत पीछे रह जाएगी.''

सचिन पायलट ने कहा, ‘‘पहले चरण के मतदान के बाद जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखकर और भाजपा नेताओं के भाषणों को देखकर मुझे लग रहा है कि कहीं न कहीं भाजपा आज पिछड़ रही है. जनता संतुष्ट नहीं है और मैं मानता हूं यह चुनाव एक बदलाव का चुनाव है.'' कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ना सिर्फ राजस्थान में बल्कि समूचे देश में जहां भी ‘इंडिया' गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, वहां पर हमारे उम्मीदवारों को बढ़त मिल रही है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो तीन दिन में जो धारणा बनी है, वह बड़ी अचंभे वाली है और मुझे लगता है जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस प्रकार की शब्दावली का... इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें तो किसान, नौजवान, विकास, उन्नति, उद्योग, निवेश और एक बेहतर भारत बनाने की बात करनी चाहिए. हम चर्चा अगर करते हैं तो वही मंदिर-मस्जिद और मंगलसूत्र...इस तरह की बातें करके मुझे लगता है कि भावनाओं को भड़काने का काम हो रहा है. कहीं ना कहीं इस चीज से परहेज करना चाहिए.''

राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमायी और संपत्ति ‘‘घुसपैठियों'' तथा ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को देने की है. मोदी ने कहा था, ‘‘ये अर्बन नक्सल वाली सोच.... मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे.” पायलट ने कहा, ‘‘10 साल में अगर भाजपा सरकार ने इतना अच्छा कार्य किया है और आपको आत्मविश्वास है कि आप जीत कर आयेंगे तो उन कार्यों पर चर्चा करनी चाहिए, उस पर संवाद होना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ‘‘26 अप्रैल को जो मतदान होगा.. उस रण में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पहले से बहुत बेहतर होगा और भाजपा से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WsTae8Y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw