google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कांग्रेस ने संजय निरुपम को निकाला, "पार्टी विरोधी बयानों" पर लिया एक्शन

best

Wednesday, April 3, 2024

कांग्रेस ने संजय निरुपम को निकाला, "पार्टी विरोधी बयानों" पर लिया एक्शन

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र में बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) को पार्टी से निकाल दिया है. अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधियों बयानों के कारण निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. इससे पहले कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हटा दिया था. वहीं, संजय निरुपम ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करने की बात कही है.

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि उनका नाम (संजय निरुपम) स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था. हमने उसे हटा दिया है. जिस तरह से उनके बयान आ रहे हैं, वे पार्टी विरोधी हैं. कहा जा रहा है कि संजय गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं.

क्या महाराष्ट्र में टिकेगा INDIA अलायंस? उद्धव ठाकरे ने किया प्रत्याशी का ऐलान; संजय निरुपम ने याद दिलाया गठबंधन धर्म


कांग्रेस से क्यों नाराज हैं संजय निरुपम?
दरअसल, संजय निरुपम महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज हैं. राज्य में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे और एनसीपी शरद पवार MVA गठबंधन में है. 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था. इसमें मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट भी शामिल थी, जहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया गया है. निरुपम यहां से टिकट चाहते थे. खुद राहुल गांधी ने उन्हें यहां से टिकट का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया. निरुपम की नाराजगी इसी बात से हैं. टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस और INDIA अलायंस के खिलाफ मोर्च खोल दिया था.

संजय बोले- खुद फैसला लूंगा
संजय ने पोस्ट में लिखा- "पार्टी अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे. वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है. मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज (बुधवार) पूरी हो गई है. गुरुवार को मैं खुद फैसला ले लूंगा."

मुंबई के लिए MVA में बंटवारा, कांग्रेस को 6 में से मिली 2 सीटें, संजय निरुपम वाली सीट उद्धव को दी : सूत्र

शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर साधा था निशाना
संजय निरुपम ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व को उद्धव ठाकरे की पार्टी के सामने खुद को कमजोर नहीं होने देना चाहिए.  शिवसेना की सूची जारी होने के तुरंत बाद, उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था कि कांग्रेस को शिवसेना (यूबीटी) के दबाव में नहीं आना चाहिए क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी कांग्रेस के समर्थन के बिना कोई भी सीट जीतने में सक्षम नहीं है.

क्या बीजेपी में शामिल होंगे संजय निरुपम?
संजय निरुपम ने अपने अगले कदम के बारे में कई संकेत दिये हैं. पिछले हफ्ते, मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा था कि वह अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा था कि "मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं."

मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट को लेकर फंसा पेंच, नाराज संजय निरूपम थाम सकते हैं शिंदे का हाथ

संजय निरुपम के मुद्दे पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि निरुपम जैसे लोगों का पार्टी में "हमेशा स्वागत" है यदि वह तैयार हैं और उनके विचार भाजपा के साथ मेल खाते हैं तो उनका स्वागत है.  बीजेपी नेता ने कहा कि संजय निरुपम के राजनीतिक कार्यकाल को देखें तो उन्होंने लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए काफी काम किया है. उत्तर भारत में उनकी अच्छी पहचान है. संजय निरुपम से अभी बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर वह तैयार हैं तो उनका बीजेपी में स्वागत है. 

महाराष्ट्र में कई नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
महाराष्ट्र में निरुपम से पहले कई नेता कांग्रेस से बगावत के बाद पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले 14 जनवरी को दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली. फिर 10 फरवरी को बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. कई कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी पार्टी छोड़ चुके हैं.

उद्धव टीम ने जारी की उम्मीदवारों की एकतरफा लिस्ट, कांग्रेस-एनसीपी नाराज, संजय निरुपम ने साधा निशाना



from NDTV India - Latest https://ift.tt/pkol1Qz

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw