google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिहार: चिराग पासवान की पार्टी LJPR से 22 नेताओं का इस्तीफा, INDIA अलायंस का करेंगे समर्थन

best

Wednesday, April 3, 2024

बिहार: चिराग पासवान की पार्टी LJPR से 22 नेताओं का इस्तीफा, INDIA अलायंस का करेंगे समर्थन

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं. इस बीच बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने INDIA अलायंस का साथ छोड़कर NDA का हाथ थाम लिया. फिर अपनी पार्टी का कांग्रेस (Congress) में विलय करा चुके पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने पूर्णिया सीट से दावेदारी की, लेकिन लालू यादव (Lalu Yadav) ने RJD का कैंडिडेट उतार कर पप्पू के अरमानों पर पानी फेर दिया. अब चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी (Lok Janshakti Party-Ram Vilas)में भगदड़ मचा है. टिकट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान से नाराज 22 नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छोड़ दी है. 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई से चुनाव लड़ रही है. टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक और LGP(R) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि बागी नेता अब INDIA अलायंस का समर्थन करेंगे. 

सियासी किस्सा : UP का ऐसा CM, जो शपथ लेने रिक्शा से गया राजभवन, इस्तीफा देकर भी रिक्शा से लौटा

इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह, मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह समेत 22 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. ऐसा लगता है कि पार्टी के भीतर उठ रही शिकायतों के कारण इतनी बड़ी मात्रा में इस्तीफे आए हैं. कई नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पर पैसे के बदले टिकट बांटने के आरोप भी लगाए हैं.

बाहरी लोगों को टिकट देने से आक्रोश
LGP(R) से अपने इस्तीफे पर पूर्व सांसद रेनू कुशवाहा ने कहा, ''बाहर के लोगों की बजाय पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना चाहिए. लेकिन बाहरी लोगों को टिकट दिया गया. इसका मतलब है कि आपकी पार्टी में सक्षम लोग नहीं हैं. क्या हम सक्षम नहीं हैं?'' उन्होंने कहा, "आपकी पार्टी में मजदूर वर्ग के लोग हैं, जो आपके लिए काम करेंगे. आपको नेता बनाएंगे? जब एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया, तो हमारी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया गया. हम यहां पार्टी के लिए मजदूर के रूप में काम करने के लिए नहीं आए हैं.''

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में भुनाएगा 'INDIA'? कैसे BJP को पहुंच सकता है नुकसान

LGP(R) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार ने कहा, "बिहार की 5 सीटों पर LGP(R) सुप्रीमो ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं. जो लोग दिन-रात 'चिराग पासवान की जय' के नारे लगाते थे और 'नए बिहार' की उम्मीद करते थे... उन्हें धोखा दिया गया है. उनकी आकांक्षाओं को कुचल दिया गया है. अब देश को बचाने के लिए हम INDIA अलायंस का समर्थन करेंगे."

पैसे लेकर टिकट बेचने के भी लगे आरोप
पार्टी के संगठन सचिव रवींद्र सिंह ने दावा किया कि चिराग पासवान ने पैसे लेकर टिकट बेचे. उन्होंने कहा, "चिराग पासवान ने बिहार की जनता के साथ भावनात्मक खेल खेला है. जब हमारी मेहनत से उन्हें 5 सीटें मिलीं, तो उन्होंने वे सभी टिकट बेच दिए. बिहार की जनता उन्हें जवाब देगी." जबकि अजय कुशवाहा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विचार करना चाहिए. चिराग पासवान से 5 सीट में 4 सीट वापस ले लेना चाहिए. 

बिहार की सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग?
बिहार में 7 फेज में वोटिंग होगी. पहले फेज में 19 अप्रैल को 4 सीटों औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में वोटिंग होगी. 26 अप्रैल को दूसरे फेज में 5 सीटों कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, बांका और भागलपुर में मतदान होगा. 7 मई को तीसरे फेज में मधेपुरा, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल और अररिया में वोट डाले जाएंगे. 13 मई को चौथे फेज में बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर और समस्तीपुर में वोटिंग होगी. 20 मई को पांचवें फेज में सीतामढ़ी, सारण, हाजीपुर, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में मतदान है. 25 मई को वाल्मिकी नगर, सीवान, महाराजगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली और गोपालगंज में वोट डाले जाने हैं. 1 जून को आरा, बक्सर, पटना साहिब, सासाराम, नालंदा, पाटलिपुत्र, काराकट और जहानाबाद में मतदान होगा. नतीजे 4 जून को आएंगे. 


Explainer : PM मोदी के 'टारगेट 370' का काम बिगाड़ेगी कर्नाटक में BJP बनाम BJP की लड़ाई?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iDr0KRO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw