google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली मेट्रो के अंदर होली खेलना पड़ा महंगा, DMRC ने पुलिस से VIDEO की जांच करने को कहा

best

Wednesday, April 3, 2024

दिल्ली मेट्रो के अंदर होली खेलना पड़ा महंगा, DMRC ने पुलिस से VIDEO की जांच करने को कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पुलिस से उस वीडियो की गहन जांच करने को कहा है जिसमें दो महिलाएं ट्रेन के अंदर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. होली से पहले सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो की यात्रियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की थी. उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य मंचों के जरिये अपना असंतोष भी व्यक्त किया था. डीएमआरसी ने मामले की गहन जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था.

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर होली से पहले दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं द्वारा रील शूट करने की इस घटना की गहन जांच करने का अनुरोध किया है. दो अप्रैल को लिखे एक पत्र में, डीएमआरसी ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.'

वीडियो में दो महिलाएं मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ySt8CrA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw