google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान : चुनाव आयोग

best

Saturday, May 11, 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान : चुनाव आयोग

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव के अद्यतन आंकड़े के अनुसार, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने तीसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद आठ मई को भी मतदान प्रतिशत का यही आंकड़ा बताया था.

आयोग ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि 66.89 प्रतिशत पुरुषों, 64.4 प्रतिशत महिलाओं और 25.2 प्रतिशत पंजीकृत ट्रासजेंडर ने मतदान किया. तीसरे चरण में 8.85 करोड़ पुरुषों और 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ नागरिक मतदान करने के योग्य थे.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को मतदान हुआ था. इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई थीं.

इससे पहले, 2019 के संसदीय चुनावों के तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत 68.4 था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hptPZbN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw