google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली हवाईअड्डे पर CISF की वर्दी पहनकर घूम रही महिला गिरफ्तार

best

Sunday, May 12, 2024

दिल्ली हवाईअड्डे पर CISF की वर्दी पहनकर घूम रही महिला गिरफ्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारी ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बता रही थी और दिल्ली हवाई अड्डे पर घूम रही थी.

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि महिला को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आईजीआई पुलिस स्टेशन में सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, "नौ मई को शाम को करीब 7:50 बजे एक संदिग्ध महिला अंजलि ओझा सीआईएसएफ की वर्दी पहने हुए पाई गई थी. वह नई दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे, अराइवल टी2 टर्मिनल की स्टाफ कैंटीन में घूम रहे थी."

एफआईआर में आगे कहा गया है कि महिला से पूछताछ करने पर उसने शुरू में कहा कि वह सीआईएसएफ में कार्यरत है और वर्तमान में डीएमआरसी दिल्ली में तैनात है.

एफआईआर में कहा गया है, "और पूछताछ करने पर उसने कहा कि वह किसी को रिसीव करने आई थी और वह सीआईएसएफ में नहीं है बल्कि दिल्ली के खानपुर में मेसर्स ग्रैटिस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक निजी कंपनी में काम करती है."

कहा गया है कि उसकी गतिविधि संदिग्ध पाई गईं और पूछताछ के दौरान वह तथ्य छिपाती हुई नजर आई.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lwCPAMN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw