google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: क्या हमेशा से गलत तरीके से जलेबी खा रहे हैं आप ? बाहुबली की देवसेना ने बताया क्या है सही और परफेक्ट तरीका

best

Sunday, May 26, 2024

क्या हमेशा से गलत तरीके से जलेबी खा रहे हैं आप ? बाहुबली की देवसेना ने बताया क्या है सही और परफेक्ट तरीका

अगर आप भारत से हैं तो जलेबी तो जरूर देखी होगी. क्या पता आपकी फेवरेट भी है. क्या आपने कभी सोचा है कि इसे खाने का सही तरीका क्या होगा ? नहीं सोचा ? आपको लग रहा होगा कि हम ये क्या बात लेकर बैठ गए लेकिन हर किसी के लिए जलेबी खाने का तरीका भी अलग होता है. हम भी आए दिन किसी ना किसी को कुछ ना कुछ सिखाते ही रहते हैं. अब फिलहाल हम अपने किसी लोकल लेसन की नहीं बल्कि साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का एक ट्यूटोरियल वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस बता रही हैं कि जलेबी कैसे खाई जाती है.

वीडियो में क्या कर रही हैं अनुष्का ?

वीडियो में आप देखेंगे कि अनुष्का किसी इवेंट में हैं. यहां वह जलेबी खाना का तरीका दिखाती नजर आईं. अनुष्का ने कहा पहले जलेबी को दोनों हाथ से पकड़िए और फिर आराम से चबाते चबाते एक बार में पूरी जलेबी खत्म कर दीजिए. अनुष्का का ये तरीका अटपटा जरूर हो सकता है लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने जलेबी खाकर दिखाई वह बहुत ही फनी लग रहा है. इसे देखकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. फैन्स इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, कम से कम ये उन एक्ट्रेसेज तो अच्छी हैं जो चीनी की वजह से कुछ खा ही नहीं पातीं. एक ने लिखा, एडिटिंग में जो बो लगाई गई है बालों पर वो बड़ी मस्त है. एक ने बोला, कौन सोच सकता है बाहुबली की देवसेना ऐसी क्यूट हरकतें भी कर सकती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KkajQpi

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw