google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कॉलर पकड़ा, पिस्टल तानी, और फिर... : इंटरनेशनल शूटर ने लखनऊ में ऐसे सरेआम मचाई गुंडई; देखें VIDEO

best

Monday, May 27, 2024

कॉलर पकड़ा, पिस्टल तानी, और फिर... : इंटरनेशनल शूटर ने लखनऊ में ऐसे सरेआम मचाई गुंडई; देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ के वेब मॉल के पास सड़क पर कार टकराने को लेकर विवाद के बाद बवाल हो गया. एक शख्‍स ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे शख्‍स का कॉलर पकड़ लिया और सरेआम एक हाथ में पिस्‍तौल लहराते हुए उसे धमकी दी. इस घटना को एक गाड़ी में बैठे शख्‍स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

अंतरराष्‍ट्रीय स्तर के निशानेबाज विनोद मिश्रा ने सरेआम दूसरे ड्राइवर रंजीत की टी-शर्ट पकड़ ली और उस पर पिस्तौल तान दी. साथ ही पिस्‍तौल से उस शख्‍स के पेट में भी मारा. जब पीड़ित ने अपने हाथों से खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे एक कार की ओर धकेल दिया और पिस्‍तौल के बट से उसके कंधे पर भी वार किया. 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अमित कुमावत ने कहा, "रंजीत अपनी सफेद वैगनआर में भूतनाथ की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार ने मिश्रा की काली टाटा सफारी को टक्कर मार दी.  इससे उनके बीच बहस हुई और आरोपी ने अपनी बंदूक निकाल ली." 

मिश्रा ने उस व्यक्ति पर बंदूक से कम से कम तीन बार वार करके हमला किया. पीड़ित शख्स से माफी भी मांगी. हालांकि आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह उन्‍हें धमकाता रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित बांसमंडी में हुई. पीड़ित रंजीत द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने मिश्रा की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  यह शख्स अंतरराष्‍ट्रीय स्तर का शूटर है और शूटिंग कोच के तौर पर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें :

* VIDEO: जब लखनऊ के फ्लैट में घुसी गोह, देखते ही मचा हड़कंप
* VIDEO: केदारनाथ में खिलौने सा नाचने लगा हेलिकॉप्टर और मच गया हड़कंप, ये खतरे का अलर्ट
* 12 वर्ष की उम्र में रेप, 30 साल बाद इंसाफ, बेटे की मदद से मां के गुनाहगारों को सजा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QlDzBwe

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw