google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मक्का में 51.8 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से 22 हज यात्रियों की मौत, 2700 की तबीयत बिगड़ी

best

Tuesday, June 18, 2024

मक्का में 51.8 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से 22 हज यात्रियों की मौत, 2700 की तबीयत बिगड़ी

भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. सऊदी अरब में होने वाली हज यात्रा पर भी गर्मी और हीटवेव का असर दिख रहा है. गर्मी के चलते हज यात्रा के दौरान हाल के दिनों में कम से कम 22 हाजियों की मौत हो गई है. इनकी लाशें सड़क किनारे कड़ी धूप में पड़ी थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. सऊदी अरब में इस समय तापमान 45°C के पार है. हज यात्रियों की मदद के लिए मौके पर मेडिकल टीमें मौजूद हैं. अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं. लेकिन गर्मी से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है. सऊदी में इस वक्त करीब 20 लाख हज यात्री पहुंचे हैं. वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक गर्मी लगने से बीमार हुए कुल 2700 मामले रिपोर्ट हुए हैं.

रविवार को जॉर्डन की न्यूज एजेंसी Petra ने जानकारी दी थी कि हज यात्रा पर गए देश के 14 हाजियों की लू लगने से मौत हो गई है. ईरान के 5 नागरिकों की भी जान जाने की बात कही गई है. हालांकि, इनकी मौत की वजह नहीं बताई गई. सेनेगल ने 3 नागरिकों की जान जाने की जानकारी दी गई है. वजह का खुलासा नहीं किया गया. 

अब हज यात्रा पर पाकिस्तान से ज्यादा भारत के लोग जाएंगे, कोटा बढ़ाकर दो लाख किया

136 इंडोनेशियाई नागरिकों ने भी तोड़ा दम 
हज के दौरान 136 इंडोनेशियाई नागरिकों ने भी दम तोड़ा है, जिनमें से 3 की मौत की वजह हीटस्ट्रोक बताई गई है. भारत से इस बार 1 लाख 75 हजार लोग हज यात्रा के लिए पहुंचे हैं. अभी तक किसी भी भारतीय की मौत की जानकारी नहीं आई है.

सऊदी अरब में कैसे हैं हालात?
न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के वेदर सर्विस के मुताबिक सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. यहां हज यात्री काबा के चक्कर लगाते हैं. जबकि मदीना में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. यहां हाजियों ने कंक्रीट की दीवारों पर शैतान को पत्थर मारने की रस्म निभाई. इस रस्म के बाद हज यात्रा समाप्त हो जाती है. 

भारत आए सऊदी अरब के हज मंत्री से स्मृति ईरानी ने की मुलाकात, कहा- हज़ यात्रा को और सुगम बनाने पर बातचीत हुई

शैतान को पत्थर मारने के दौरान गर्मी और हीटवेव से लोगों का बुरा हाल हो गया था. कई लोग बेहोश होकर गिर गए थे. हज यात्रा में गर्मी से परेशान लोगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में हाजी को गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर पानी की बोतलें उड़ेलते देखा जा सकता है. 

सऊदी ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच सऊदी के स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस समय पाक जगहों पर टेंपरेचर हाइएस्ट लेवल पर है. ऐसे में हम अल्लाह के मेहमानों से कहना चाहेंगे कि वो अपने आप को कवर करके रखें. जितना हो सके सीधे धूप में आने से बचें. दोपहर के समय कम से कम बाहर निकलें. ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेते रहें.

पिछले साल 240 यात्रियों की हुई थी मौत
रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 18 लाख लोग हज यात्रा के लिए पहुंचे थे. सऊदी सरकार के मुताबिक, इस दौरान 240 हज यात्रियों की मौत हो गई थी. मरने वाले ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के नागरिक थे.

सऊदी अरब वैक्सीन ले चुके 60 हजार लोगों को ही हज करने की इजाजत इस बार देगा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PvCctho

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw