google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: वोट नहीं दिया, नहीं करूंगा यादव-मुसलमानों का काम : JDU सांसद के बयान से बढ़ा विवाद

best

Monday, June 17, 2024

वोट नहीं दिया, नहीं करूंगा यादव-मुसलमानों का काम : JDU सांसद के बयान से बढ़ा विवाद

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा चुनाव में कम वोट मिलने को लेकर यादव और मुस्लिम समाज से नाराज हैं. सीतामढ़ी सीट से नवनिर्वाचित सांसद ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है. उन्होंने कहा, "अब मैं यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा. क्योंकि उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है." देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, "यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं, लेकिन चाय, नाश्ता कर वापस चले जाएं."

JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी में रविवार को आभार यात्रा के दौरान ये बयान दिया. उन्हें सीतामढ़ी सीट से 5,15,719 वोटों से जीत मिली है. उन्होंने 51,356 वोटों से RJD के डॉ. अर्जुन राय को हराया. ऐसा कहा जा रहा है कि देवेश जीत का अंतर काफी कम होने से खफा हैं.

"महाराष्ट्र में सरकार बनाए बिना हमारी आत्मा तृप्त नहीं होगी": शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत

देवेश चंद्र ठाकुर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो क्लिप में ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'NDA के अपने मतदाता' विपक्षी RJD की ओर आकर्षित हो गए हैं.

सीतामढ़ी में किस समुदाय के कितने वोटर्स?
सीतामढ़ी सीट पर कुल वोटर्स में यादव 19% और मुस्लिम 17% हैं. ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और कायस्थ 20% हैं. जबकि वैश्य 15% और कोइरी, कुर्मी, पासवान, सहनी की संख्या 29% हैं.

NDA के वोटों का हुआ चीरहरण
71 वर्षीय देवेश चंद्र ठाकुर राज्य विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. देवेश ठाकुर ने कहा- "NDA के वोटों में से कितने चीरहरण हुए, इसका कोई भी उचित कारण नहीं है. सुरी और कलवार समाज के आधे से अधिक वोट कट गए, क्या कारण है बताइए? कुशवाहा समाज के वोट अचानक कट गए."

उन्होंने कहा, "यह सब तो NDA के वोट थे, लेकिन आखिर क्यों कट गए? कुशवाहा समाज के लोग केवल इसलिए खुश हो गए कि लालू प्रसाद ने इस समाज के 7 लोगों को टिकट दे दिया था."

चाय नाश्ता करें और चलते बनें
देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, "मेरे पास एक मुस्लिम समाज के शख्स कुछ काम कराने के लिए आए थे, लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आपने तो लालटेन को वोट दिया होगा. इसलिए आए हैं तो चाय नाश्ता कीजिए और चलते बनिए.आपका काम नहीं करेंगे."

देश को बचा लें नीतीश कुमार... : निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की विनती, NDA सरकार के लिए भी की भविष्यवाणी

कुशवाहा समाज से भी जताई नाराजगी
देवेश चंद्र ठाकुर ने कुशवाहा समाज के प्रति भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, "कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है. इस समाज से सरकार में BJP से डिप्टी सीएम हैं. उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते. कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी एमपी बन जाते, तो सीतामढ़ी को उसका क्या फर्क पड़ जाता? क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते? उनकी सोच कितनी विकृत हो गई है."

PM मोदी के पैर छूने पर नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर ने घेरा, बोले- बीजेपी से मांगा...



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nNOuBC9

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw