google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'केजरीवाल को जेल में नहीं दिया जा रहा इंसुलिन', 30 जुलाई को INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, AAP नेताओं ने बनाई रणनीति

best

Saturday, July 27, 2024

'केजरीवाल को जेल में नहीं दिया जा रहा इंसुलिन', 30 जुलाई को INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, AAP नेताओं ने बनाई रणनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और मोदी सरकार द्वारा जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहा है. इस विरोध-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, जरनैल सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार के साथ अहम बैठक की. इसके अलावा संगठन प्रदेश के संगठन मंत्रियों, जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, और पार्टी की सभी विंगों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की गई.

केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आज हमने पार्टी मुख्यालय में एक के बाद एक कई अहम बैठक कीं. इन बैठकों में हमने 30 जुलाई को जंतर मंतर पर होने वाले इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन की तैयारी और उसकी रणनीति को लेकर प्रदेश के उपाध्यक्षों और अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. भाजपा सरकार ने पहले तो षड्यंत्र करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद अब अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. 

उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल लंबे समय से शुगर के मरीज हैं और उनको रोजाना इंसुलिन दी जाती है. आप नेता ने दावा किया कि जेल में केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्हें समय पर इंसुलिन नहीं दी जा रही है.

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि विशेष अदालत और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जमानत मिलने के बाद भी भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर बंद कर रखा है. उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है. उनको जेल में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार कम होता जा रहा है जोकि उनकी जान के लिए बेहद खतरनाक है. 

बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि आज हमने कई अहम बैठकें की. हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक और हमारे वरिष्ठ नेता संजय सिंह बैठक में शामिल हुए. 30 जुलाई को हम एक विशाल विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. सबको पता है कि 36 बार से ज्यादा अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 50 से नीचे गया है. जिन लोगों के परिवार में कोई शुगर का मरीज है वह अच्छे तरीके से इस पीड़ा को समझ सकते हैं. शुगर लेवल का तेजी से गिरना किसी भी मरीज के लिए बेहद गंभीर समस्या होता है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4CTF8fU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw