google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बेंगलुरु हॉस्टल कांड : चीखती रही युवती, चाकू से वार करता रहा शख्स, मौत का खौफनाक मंजर CCTV में कैद

best

Friday, July 26, 2024

बेंगलुरु हॉस्टल कांड : चीखती रही युवती, चाकू से वार करता रहा शख्स, मौत का खौफनाक मंजर CCTV में कैद

कोरमंगला स्थित एक 'पेइंग गेस्ट' में दो दिन पहले गला रेतकर जिस महिला की हत्या की गई थी उससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को उस पर चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या 23 जुलाई की रात को की गई थी. हमलावर ने कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी को मार डाला था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी और वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी.' हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. एक सीसीटीवी फुजेट सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे कोरमंगला घटना का बताया जा रहा है.

पुलिस द्वारा जारी परेशान करने वाले सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति को कुमारी का दरवाजा खटखटाते हुए दिखाया गया है. हालांकि दरवाज़ा दिखाई नहीं दे रहा था, फिर भी वह अंदर चला गया, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स युवती को कमरे से बाहर निकाल कर लगातार चाकू से वार कर रहा है.

सीसीटीवी में कैद मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पॉलीथीन बैग पकड़े हुए 'पेइंग गेस्ट' में घुसता है. वह दरवाजा खटखटाता है तथा कुछ देर बाद महिला को घसीटकर बाहर निकालता दिखाई देता है. पीड़िता हमले का विरोध करती है, लेकिन हत्यारा उसे पकड़कर गला रेत देता है और वहां से भाग जाता है. शोर-शराबा सुनकर इमारत में मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं लेकिन वे उसे बचा नहीं पातीं.

लड़की की गला रेतकर हत्या

कृति किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी. वह कोरमंगला में वीआर लेआउट गेस्ट हाउस में रहती थी. मंगलवार रात को 11.10 से 11.30 बजे के बीच एक संदिग्ध चाकू लेकर उसके पीजी में घुस गया. उसने तीसरी मंजिल पर एक कमरे के पास कृति पर हमला कर दिया. जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DM0ofGU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw