google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गोवा के समीप मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, भारतीय तटरक्षक बल बचाव में जुटा

best

Friday, July 19, 2024

गोवा के समीप मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, भारतीय तटरक्षक बल बचाव में जुटा

गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज (container cargo merchant vessel) में भीषण आग लग गई. जहाज मुंद्रा से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहा था. घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत आईसीजी जहाज को अधिकतम गति से संकटग्रस्त जहाज की ओर बढ़ने के लिए मोड़ दिया. साथ ही आईसीजी डोर्नियर विमान से हवाई निगरानी की. 

बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (IMDG) माल ले जा रहा है और व्यापारी जहाज के अगले हिस्से में विस्फोट हो रहे हैं. आईसीजी का जहाज इलाके में पहुंच गया है और समुद्र और खराब मौसम की स्थिति के बावजूद अग्निशमन अभियान चला रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV


मालवाहक जहाज का चालक दल दहशत में था. आईसीजी जहाज ने उनको सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है. इसके अतिरिक्त अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाने के लिए गोवा से दो आईसीजी जहाजों को रवाना किया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UO3XbvA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw