google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पुणे में रोड रेज : दो बच्चों के साथ स्कूटर पर जा रही महिला को कार सवार ने घूंसा मारकर लहुलुहान किया

best

Saturday, July 20, 2024

पुणे में रोड रेज : दो बच्चों के साथ स्कूटर पर जा रही महिला को कार सवार ने घूंसा मारकर लहुलुहान किया

पुणे (Pune) में दो बच्चों के साथ स्कूटर पर जा रही एक महिला को एक कार सवार बुजुर्ग ने चेहरे पर घूंसा मार दिया. वह महिला से कथित तौर पर इसलिए नाराज हुआ क्योंकि उसने उसे आगे निकलने के लिए साइड नहीं दी थी. बुजुर्ग ने महिला के बाल खींचे और उसे इतनी जोर से दो बार मुक्का मारा कि उसकी नाक से खून बहने लगा. 

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जेरलिन डिसिल्वा ने अपनी आपबीती बताने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है. उसने उसमें दावा किया है कि वह अपने बच्चों के साथ स्कूटर पर पाषाण-बानेर लिंक रोड पर जा रही थी. एक कार सवार व्यक्ति लगभग दो किलोमीटर से उनके पीछे तेज गति से चल रहा था. 

उसने कहा कि वह सड़क के बाईं ओर खड़ी हो गई. वह कार के रास्ते में नहीं आना चाहती थी. लेकिन उस व्यक्ति ने उसे ओवरटेक किया और उसकी स्कूटर के सामने रुक गया. महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपी की पहचान स्वप्निल केकरे के रूप में हुई है.

वीडियो में डिसिल्वा ने कहा, "वह बहुत गुस्से में कार से बाहर निकला. उसने मुझे दो बार मुक्का मारा और मेरे बाल खींचे. मेरे दो बच्चे थे, उसे उनकी कोई परवाह नहीं थी. यह शहर कितना सुरक्षित है? लोग पागलों की तरह क्यों व्यवहार कर रहे हैं? मेरे साथ दो बच्चे थे, कुछ भी हो सकता था... एक महिला ने मेरी मदद की."  वीडियो में डिसिल्वा के नाक और मुंह के आसपास खून लगा हुआ दिख रहा है.

जेरलिन डिसिल्वा के चाचा विशाल ने एनडीटीवी से कहा कि घटना के बाद जेरलिन ने उन्हें फोन किया तो वे उससे मिलने अस्पताल गए.

उन्होंने बताया कि. "उसने मुझे बताया कि कार में बैठे व्यक्ति ने बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट की. स्कूटर ने उसकी कार को छुआ तक नहीं. उसने शायद यह दिखाने के लिए ऐसा किया कि वह कितना शक्तिशाली है. वह कार से उतरा, उससे पूछा कि वह इस तरह से क्यों गाड़ी चला रही है और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उस व्यक्ति की पत्नी उसके साथ थी, लेकिन उसने उसे रोकने की कोशिश नहीं की. बच्चों को शारीरिक रूप से चोट नहीं आई, लेकिन वे डरे हुए थे और चिल्ला रहे थे." 

पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज की 

विशाल ने बताया कि एक महिला जेरलिन को अस्पताल ले गई और पुलिस ने भी मदद की. उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति और उसके साथ मौजूद महिला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

यह घटना उस चर्चित घटना के ठीक दो महीने बाद हुई है जिसमें एक 17 साल के लड़के ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर पुणे में अपनी पोर्श कार से दो 24 वर्षीय इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी. इससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. आरोपी जमानत पर बाहर है.

इस सप्ताह की शुरुआत में एक नेता के कथित नशे में धुत 25 वर्षीय बेटे ने शहर में अपनी एसयूवी में तेज गति से चलते हुए एक पोल्ट्री ट्रक को टक्कर मार दी थी. इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आरोपी भाग गया था, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mWVQJTk

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw