google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: एक्सपर्ट ने बताया कान से मैल निकालने का बहुत ही आसान तरीका, आप भी करिए एक बार ट्राई

best

Sunday, July 21, 2024

एक्सपर्ट ने बताया कान से मैल निकालने का बहुत ही आसान तरीका, आप भी करिए एक बार ट्राई

Ear wax removal remedy : कान की नलियों में कान का मैल (सेरुमेन) बनता है. यह मोमनुमा पदार्थ होता है, जो हर किसी के कान में होता है. वैसे तो यह कान की सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन कभी-कभी, कान का मैल जमा होना असुविधाजनक, भद्दा हो सकता है और कुछ मामलों में, अस्थायी रूप से आपकी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में इसकी सफाई करना जरूरी हो जाता है. कई लोग कान की मैल साफ करने के लिए माचिस की तीली का इस्तेमाल करते हैं, जो कि कान को नुकसान पहुंचा सकता है. इसका सही तरीका क्या होता है डॉक्टर विनोद शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके बताया है, जिससे आप आसानी से ईयर वैक्स की सफाई कर सकते हैं.

मोटे चेहरे को एक्सपर्ट के बताए इन 4 तरीकों से कर सकते हैं पतला, एक हफ्ते में दिखेगा फेस पर असर

कान की मैल कैसे करें साफ - How to clean earwax

डॉक्टर विनोद शर्मा बताते हैं कि कान की सफाई करने के लिए सोलीवैक्स ईयर ड्रॉप (Soliwax ear drop), 
क्लीयर वैक्स ड्रॉप (clear wax drop और वैक्सवोल्व ईयर ड्रॉप ( waxolve ear drops ) आता है. इन ड्रॉप्स को तीन चार दिन तक आपको 3 से 4 ड्रॉप कान में डालना है. इससे धीरे-धीरे कान की मैल सॉफ्ट पड़कर बाहर निकल आएगी. जब कान से मैल निकलनी शुरू हो जाए तो आप कॉटन के कपड़े से कान के आस-पास क्वलीन कर लीजिए. 

कान की सफाई से जुड़ी सावधानी - ear cleaning precautions

वहीं, डॉक्टर विनोद शर्मा बताते हैं कि आप कान की सफाई माचिस की तीली, तेल और लहसुन तेल से न करें. इससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है. तो अब से आप इन बातों को ध्यान में रखकर कानों की सुरक्षित तरीके से सफाई कर सकते हैं. 

कान का मैल क्या है?

कान का मैल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो हर किसी के कान में होता है. आपके कान की नलियों में ग्रंथियां आपके कानों के अंदर की त्वचा की रक्षा करने और कीटाणुओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कान का मैल बनाती हैं. कान के मैल के लिए मेडिकल लैंग्वेज में "सेरुमेन" कहते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Sawan 2024 Date: इस शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, पंडित से जानें सही तिथि



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Z9IW7h6

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw