google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "एक कार्यकाल में ही इतना किया..." : बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने के बाद कमला हैरिस ने की जमकर तारीफ

best

Monday, July 22, 2024

"एक कार्यकाल में ही इतना किया..." : बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने के बाद कमला हैरिस ने की जमकर तारीफ

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अपने पहले संबोधन में अपने बॉस की जमकर प्रशंसा की. उन्‍होंने कहा कि बाइडेन ने एक ही कार्यकाल में इतना काम किया है कि कई राष्‍ट्रपति अपने दो कार्यकाल में भी नहीं कर पाए हैं. उन्‍होंने बाइडेन की विरासत को आधुनिक इतिहास में बेजोड़ बताया है. बाइडेन ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति की दौड़ से हटने के साथ इस पद के लिए कमला हैरिस की उम्‍मीदवारी का समर्थन किया था. 

कमला हैरिस ने एथलीटों के सम्‍मान के दौरान व्हाइट हाउस में आयोजित संबोधन में कहा कि बाइडेन का रिकॉर्ड "आधुनिक इतिहास में बेजोड़ है". उन्‍होंने कहा, "एक कार्यकाल में ही उन्होंने अधिकांश राष्ट्रपतियों की विरासत को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने दो कार्यकाल पूरे किए हैं."

बाइडेन ने किया था राष्‍ट्रपति पद की दौड़ से हटने का ऐलान 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को राष्‍ट्रपति पद के लिए अपनी उम्‍मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया. साथ ही बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्‍मीदवार के रूप में उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन भी किया है. बाइडेन पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ही उम्‍मीदवारी वापस लेने का दबाव बना रहे थे. 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बाइडेन की प्रशंसा की है. ओबामा ने कहा कि बाइडेन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं. 

प्रेसिडेंशियल डिबेट में काफी खराब रहा था बाइडेन का प्रदर्शन 

बाइडेन ने राष्‍ट्रपति पद की दौड़ से हटने का निर्णय पिछले महीने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद आया है, इस डिबेट में बाइडेन का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. अमेरिका में 5 नवंबर को राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान होना है. 

ये भी पढ़ें :

* "झूठ, धोखा...": ट्रंप को लेकर आपसे में भिड़े भारतीय मूल के अरबपति विनोद खोसला और मस्क
* क्‍या बदल गया अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव का सीन, कमला हैरिस के आने से ट्रंप को फायदा या नुकसान?
* बाइडेन बुरे दौर से निकल कैसे बने अमेरिकी राष्ट्रपति? जानें उनकी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JIMxU0m

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw