मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक किसान और तीन अन्य लोगों को खदान में 16.10 कैरेट का हीरा मिला .दिलीप मिस्त्री ने अपने तीन सहयोगियों के साथ खुदाई के लिए जरुआपुर इलाके में जमीन का एक टुकड़ा पट्टे पर लिया था, जिसमें वे खुदाई कर रहे थे.
दिलीप ने कहा कि वह हीरे की नीलामी से मिलने वाले रुपयों का इस्तेमाल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में करेंगे.
पन्ना हीरा कार्यालय के एक अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि रत्न-गुणवत्ता वाले इस हीरे को अगली सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा.
बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट का हीरा भंडार होने का अनुमान है. जुलाई में एक मजदूर को इलाके की एक खदान में 19.22 कैरेट का हीरा मिला था.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/YG6otrx
No comments:
Post a Comment