google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ये एक्ट्रेस थी देश की पहली 'जुबली गर्ल', सिनेमाघर में 76 हफ्ते तक लगी रही थी फिल्म, 80 साल बाद तोड़ा था 'शोले' का रिकॉर्ड

best

Wednesday, August 7, 2024

ये एक्ट्रेस थी देश की पहली 'जुबली गर्ल', सिनेमाघर में 76 हफ्ते तक लगी रही थी फिल्म, 80 साल बाद तोड़ा था 'शोले' का रिकॉर्ड

बॉलीवुड के जुबली स्टार की बात करें, तो जो नाम जुबान पर सबसे पहले आता है, वो नाम है राजेंद्र कुमार का. उनकी फिल्मों के लिए कहा जाता था कि वो जो भी करते थे, वो सिल्वर जुबली जरूर मनाती थी. सिर्फ हीरो ही नहीं हिंदी फिल्म के इतिहास में एक एक्ट्रेस भी ऐसी रही हैं, जो जुबली गर्ल के नाम से जानी गईं. उनकी फिल्मों ने जो इतिहास रचा उसे बॉक्स ऑफिस पर तोड़ने में बॉलीवुड को पूरे अस्सी साल तक इंतजार करना पड़ा. इस एक्ट्रेस का नाम था मुमताज शांति, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया.

देश की पहली जुबली गर्ल

ये बात बंटवारे के दौर से भी पहले की है, जब हिंदी फिल्मों में एक एक्ट्रेस हुआ करती थीं मुमताज शांति. उन्हें जुबली गर्ल का नाम दिया गया था. बात चालीस के दशक के आसपास की होगी, जब मुमताज शांति की खूबसूरती और एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं था. मुमताज शांति ने पंजाबी फिल्मों से इंड्स्ट्री में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म थी सोहनी कुमारन. उनकी दूसरी पंजाबी फिल्म थी मंगती, जो 1942 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने डायमंड जुबली मनाई थी. इसके बाद मुमताज शांति का नाम पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार के तौर पर लिया जाने लगा था. पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने के बाद मुमताज शांति ने हिंदी फिल्मों का रुख किया.

शोले ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुमताज शांति की पहली हिंदी फिल्म थी बसंत. ये फिल्म भी जुबली हिट रही थी. इस फिल्म में मधुबाला भी नजर आईं थीं. ये फिल्म करीब 76 हफ्ते तक थियेटर्स में रही थी. साल 1943 में वो अशोक कुमार के साथ किस्मत फिल्म में नजर आईं. इस फिल्म को देश की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी माना जाता है, जिसने उस दौर में एक करोड़ रु. की कमाई की थी. ये फिल्म लगातार तीन साल सिनेमा हॉल में लगी रही. अस्सी साल बाद ये रिकॉर्ड फिल्म शोले ने तोड़ा था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0PdcIfY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw