google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Bigg Boss 18 First Promo: इस बार शो में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर

best

Monday, September 16, 2024

Bigg Boss 18 First Promo: इस बार शो में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर

Bigg Boss 18 First Promo: बिग बॉस 18 जल्द शुरू होने वाला है. इसको लेकर मेकर्स अपनी तैयारियां कर रहे हैं. हर साल बिग बॉस (Bigg Boss 18) का सीजन अपनी थीम की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहता है. ऐसे में मेकर्स ने बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो रिलीज कर बताया दिया है कि इस बार शो में क्या थीम रहने वाला है. कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान धांसू अंदाज में बता रहे हैं कि बिग बॉस 18 का थीम क्या करने वाला है. 

प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं, 'बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर. अब होगा टाइम का तांडव'. बिग बॉस 18 से जुड़ा यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में कलर्स टीवी की सुहागन चुड़ैल यानी कि निया शर्मा बिग बॉस-18 में शामिल हो सकती हैं. शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि एक्ट्रेस को हर साल यह शो ऑफर किया जाता रहा है. हालांकि हर बार चीजें सही तरह से बैठ नहीं पाईं. सोर्स ने कहा, "निया आखिरकार घर के अंदर खुद को बंद करने के लिए तैयार थीं और उन्होंने कुछ दिन पहले ही साइन किया. उनके साथ-साथ टीम भी उन्हें शामिल करने को लेकर काफी एक्साइटेड है."

बिग बॉस 18 में टीवी एक्टर्स अंजलि आनंद, चाहत पांडे, स्प्लिट्सविला फेम कशिश कपूर, दिग्विजय राठी और स्त्री 2 के 'सरकटा' सुनील कुमार के शो में आने की अफवाह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी, मनीषा रानी और एल्विश यादव को 'सीनियर्स' या 'मेंटर्स' के तौर पर नए लॉट में शामिल होने के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है. कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के अब्दु रोजिक भी शो में कुछ खास सेगमेंट को सलमान खान के साथ को-होस्ट कर सकते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7Zga51Q

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw