google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: यूपी में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, धक्का-मुक्की से पटरियों पर जा गिरीं BJP विधायक

best

Monday, September 16, 2024

VIDEO: यूपी में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, धक्का-मुक्की से पटरियों पर जा गिरीं BJP विधायक

उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार शाम को आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम बेतहाशा भीड़ की वजह से अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया. इस दौरान एक वाकया देखने को मिला, गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया पटरी पर जा गिरीं.

दरअसल जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाई जानी थी, तब वहां काफी भीड़ जमा हो गई, जिसमें धक्का-मुक्की की वजह से भाजपा की इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया वंदे भारत ट्रेन के ठीक सामने पटरियों के बीच जा गिरी. इस घटना से वहां हड़कंप मच गया.

इसी दौरान ट्रेन ने चलने को लेकर हॉर्न भी दे दिया, तभी प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने ट्रेन चालक को आगे बढ़ने से रोका और विधायक सरिता भदौरिया को सहारा देकर वापस पटरियों के बीच से प्लेटफॉर्म पर लेकर आए.

कार्यक्रम को लेकर इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे. दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता भी स्टेशन पर इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी तादात में पहुंचे थे. भीड़ और अव्यवस्था इतनी हो गई कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी.

धक्का-मुक्की और एक दूसरे को आगे दिखाने की होड़ में इटावा सदर से बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ट्रेन के सामने पटरियों पर गिर पड़ीं.

पटरियों के बीच विधायक को गिरता हुआ देख चीख पुकार मच गई. गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने हॉर्न दिया, तभी कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर को रोक कर विधायक सरिता भदौरिया को पटरियों पर से उठाया, तब ट्रेन आगे बढ़ी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wUX0pfQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw