google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद बिटकॉइन में उछाल, पहली बार 80,000 डॉलर पर पहुंचा

best

Sunday, November 10, 2024

डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद बिटकॉइन में उछाल, पहली बार 80,000 डॉलर पर पहुंचा

बिटकॉइन (Bitcoin) रविवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके पीछे कारण यह है कि व्यापारियों का अनुमान है कि डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की व्हाइट हाउस में वापसी क्रिप्टोकरेंसी के लिए अच्छी होगी. डिजिटल मुद्रा ने अपने इतिहास में पहली बार दोपहर 12:00 बजे के तुरंत बाद 80,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया.

पिछले मंगलवार को रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प के अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही बिटकॉइन बढ़ रहा है. लोगों का मानना ​​है कि वे डिजिटल करेंसी पर विनियमन को आसान बनाएंगे.

निवेश कंपनी बाइटट्री के विश्लेषक चार्ल्स मॉरिस ने एएफपी को बताया, "बिटकॉइन और क्रिप्टो के एक महत्वपूर्ण रूप से बड़ा एसेट क्लास बनने की संभावना काफी बढ़ गई है." 

बिटकॉइन बुधवार को 75,000 डॉलर पर पहुंच गया, जो कि मार्च में हासिल किए गए 73,797.98 डॉलर के अपने पिछले सर्वकालिक शिखर से ऊपर है. फ्रांसीसी क्रिप्टो एसेट मैनेजमेंट कंपनी कॉइनहाउस के स्टीफन इफरा ने एएफपी को बताया, "हमें इस तेजी की प्रवृत्ति में लंबे समय तक रुकावट आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. मेरे हिसाब से अगला स्तर 100,000 डॉलर है."

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ अपनी लड़ाई में ट्रम्प को क्रिप्टो समर्थक उम्मीदवार के रूप में देखा गया था.

अपने पहले राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान ट्रम्प ने क्रिप्टोकरेंसी को एक घोटाला बताया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने विचार में आमूलचूल परिवर्तन कर लिया. यहां तक कि इस यूनिट के लिए उन्होंने अपना खुद का प्लेटफ़ॉर्म भी लॉन्च किया है.

उन्होंने अमेरिका को "दुनिया की बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी राजधानी" बनाने और टेक अरबपति और दक्षिणपंथी एलन मस्क को गवर्नमेंट वेस्ट के व्यापक ऑडिट का प्रभारी बनाने का संकल्प लिया है.

ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की गई थी, जिससे बाजारों में अधिक तरलता आई. इससे क्रिप्टोकरेंसी जैसे हाई-ग्रोथ एसेट में इनवेस्टमेंट को प्रोत्साहन मिला.

ट्रम्प ने सितंबर में घोषणा की थी कि वह अपने बेटों और उद्यमियों के साथ मिलकर वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नाम का एक डिजिटल मुद्रा प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे. लेकिन इस महीने की शुरुआत में इसकी बिक्री में गिरावट आई, क्योंकि बाजार में इसके केवल कुछ ही टोकन खरीदार पा सके.

क्रिप्टोकरेंसी ने अपने क्रिएशन के बाद से ही सुर्खियां बटोरी हैं. इसमें उनकी अत्यधिक अस्थिरता से लेकर कई उद्योग दिग्गजों का पतन भी शामिल है, जिनमें सबसे प्रमुख FTX एक्सचेंज प्लेटफ़ॉर्म है.

चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प जाहिर तौर पर खरीदारी में बिटकॉइन का उपयोग करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए. उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के एक रेस्तरां में इससे बर्गर खरीदे, जिसे "ऐतिहासिक लेनदेन" के रूप में सराहा गया.

बिटकॉइन रववार सहित सभी दिनों में लगातार सूचीबद्ध होता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/swYV4HD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw