google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मैंने ही दी थी हिज्बुल्लाह पर पेजर अटैक की मंजूरी : PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कबूला

best

Sunday, November 10, 2024

मैंने ही दी थी हिज्बुल्लाह पर पेजर अटैक की मंजूरी : PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कबूला

इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने स्वीकार किया है कि उन्होंने लेबनान में पेजर हमलों (Pager Attack) को मंजूरी दी थी. पेजर हमलों में सितंबर में करीब 40 लोग मारे गए थे और करीब 3,000 ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के लड़ाके घायल हो गए थे. नेतन्‍याहू के प्रवक्‍ता ओमर दोस्तरी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "नेतन्याहू ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी."

इसी साल 17 सितंबर को लगातार दो दिनों में हिज्‍बुल्‍लाह लड़ाकों के पास मौजूद हजारों पेजर में धमाके हुए थे. इसके लिए ईरान और हिज्‍बुल्‍लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था. पेजर का उपयोग हिजबुल्लाह लड़ाकों द्वारा इजरायल की लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए कम्‍युनिकेशन के कम-तकनीकी साधन के रूप में किया गया था. 

पेजर हमलों के खिलाफ UN में शिकायत 

ये विस्फोट इजरायल की उस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुए थे जिसमें उसने कहा था कि वह हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद शुरू युद्ध के उद्देश्यों को व्यापक बना रहा है, जिसमें लेबनान के साथ देश की सीमा पर समूह के सहयोगी हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी लड़ाई भी शामिल है. 

इस सप्ताह की शुरुआत में लेबनान ने इस घातक हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र लेबर एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी और इसे "मानवता के खिलाफ भीषण युद्ध" बताया था. 

हिज्‍बुल्‍लाह ने मंगवाए थे 5000 पेजर

न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों के लिए ब्रांडेड पेजर्स मंगवाए थे. धमाके के कुछ घंटे पहले ही हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को पेजर बांटे थे. हिज्बुल्लाह इन डिवाइसों की सेफ्टी को लेकर कॉन्फिडेंट था. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, इन पेजर्स में ऐसा विस्फोटक था, जिसे स्कैनर भी डिटेक्ट नहीं कर सके. 

रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने बल्क में पेजर का ऑर्डर दिया था. साल के शुरू में 5000 पेजर का बैच लेबनान लाया गया था. यह पेजर अचानक से गर्म होने लगे और देखते ही देखते इनमें धमाके होने लगे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/i3QjxeY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw