google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पेरिस-दिल्ली प्लेन जयपुर डायवर्ट, पायलट बोले- पूरी हुई ड्यूटी; बस से भेजे गए यात्री

best

Tuesday, November 19, 2024

पेरिस-दिल्ली प्लेन जयपुर डायवर्ट, पायलट बोले- पूरी हुई ड्यूटी; बस से भेजे गए यात्री

पेरिस से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट को सोमवार को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद पायलट ने ये कहते हुए वहां से विमान उड़ाने से इनकार कर दिया कि उसके ड्यूटी का समय पूरा हो गया है. इससे वहां यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वो घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे, फिर उन्हें बस से जयपुर से दिल्ली भेज दिया गया.

एयर इंडिया की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन ने कोई वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था नहीं की और यात्रियों को बस से दिल्ली भेज दिया.

रविवार रात 10 बजे पेरिस से उड़ान भरने वाला एआई-2022 सोमवार सुबह 10.35 बजे दिल्ली पहुंचने वाला था. सूत्रों ने बताया कि राजधानी दिल्ली में धुंध की वजह से सोमवार सुबह विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

जयपुर हवाई अड्डे पर जब विमान दिल्ली के लिए यात्रा फिर से शुरू करने को लेकर मंजूरी का इंतजार कर रहा था, तब पायलटों ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने का हवाला देते हुए फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा बनाए गए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) नियमों में कहा गया है कि विमान चालक दल को पर्याप्त आराम मिले, ताकि थकान की वजह से होने वाली सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या को रोका जा सके.

एयपोर्ट पर फंसे हुए यात्रियों ने दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ान की मांग की और एयरलाइन के खराब प्रबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की.

एक एक्स यूजर विशाल पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "@airindia का शर्मनाक और दयनीय प्रबंधन, CDG-DEL उड़ान #AI2022 को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया. जयपुर में फंसे यात्रियों ने विमान के अंदर 5 घंटे बिताए इसके बाद उन्हें जयपुर से दिल्ली बस से जाने के लिए कहा गया. मेरे साथ मेरी पत्नी और दो महीने का बच्चा भी है. मैं असहाय महसूस कर रहा हूं."

एक अन्य यूजर, गिरिधर उपाध्याय ने एक्स पर लिखा: "@एयरइंडिया दोपहर 12 बजे से जयपुर में फंसे पेरिस से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की मदद नहीं कर रहा है. वहां एक मां 2 महीने के बच्चे के साथ है और वे सहायता करने को तैयार नहीं हैं. ये बहुत ही अमानवीय है."

सूत्रों ने बताया कि बढ़ते विरोध के बीच यात्रियों को बस से दिल्ली भेज दिया गया.

एक सूत्र ने कहा, "वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने में यात्रियों को बस से दिल्ली भेजने की तुलना में अधिक समय लगता."



from NDTV India - Latest https://ift.tt/c0uKUC3

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw