google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने किया तलाक का ऐलान

best

Tuesday, November 19, 2024

संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने किया तलाक का ऐलान

संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है. उनकी पत्नी ने शादी के 29 साल बाद तालाक देने का फैसला किया है. सायरा की वकील वंदना शाह ने जोड़े के अलग होने के फैसले के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है.

एआर रहमान की पत्नी सायरा के वकील ने एक बयान जारी कर कहा कि शादी के कई सालों के सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है. रिश्ते में तनाव के बाद आया है. एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद दोनों के बीच तनाव और कठिनाइयों ने खाई पैदा कर दी है, जिसे ठीक करने में कोई भी पक्ष इस समय सक्षम महसूस नहीं करता है.

एआर रहमान की पत्नी सायरा के वकील ने एक बयान जारी कर कहा, "सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने दर्द और पीड़ा के कारण यह निर्णय लिया है. सायरा ने लोगों से प्राइवेसी में दखल नहीं देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं.

एआर रहमान और सायरा 1995 में शादी के बंधन में बंधे थे और उनके तीन बच्चे भी हैं, जिनका नाम, खतीजा, रहीमा और अमीन है. जानकारी के अनुसार 1989 में एआर रहमान ने इस्लाम धर्म अपनाया था. उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान रख लिया था.

संगीतका एआर रहमान को पहला ब्रेक 1992 की फिल्म रोजा से मिला. यह हिट रही और रहमान के साउंडट्रैक के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EULMmsO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw