google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के दफ्तर में पार्टी के नेता का शव मिला, महिला गिरफ्तार

best

Saturday, November 9, 2024

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के दफ्तर में पार्टी के नेता का शव मिला, महिला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के उस्थी में भाजपा के कार्यालय के अंदर एक पार्टी के एक नेता का शव मिला. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृत नेता पृथ्वीराज नस्कर जिले में पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालते थे.

भाजपा ने इस मामले में टीएमसी पर आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाद कहा कि हत्या का कारण व्यक्तिगत हो सकता है.

शुक्रवार की रात में भाजपा कार्यालय में नस्कर का खून से लथपथ शव बरामद किया गया. उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह 5 नवंबर से लापता था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने नस्कर पर धारदार हथियार से हमला करने की बात कबूल की है. इस हमले के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, "हम मृतक के किसी रिश्ते या गिरफ्तार व्यक्ति के साथ किसी झगड़े के पहलू की जांच कर रहे हैं."

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने शव को बरामद करने से पहले पार्टी कार्यालय के सामने का दरवाजा और अंदर से बंद एक एक गेट तोड़ा. संदिग्ध हमलावर पीछे के दरवाजे से भाग गया होगा. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मोबाइल फोन की ट्रैकिंग के बाद महिला को पास के इलाके से पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया.

अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या किसी और ने भी महिला की मदद की थी. 

हत्या के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vKBQDgY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw