google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मीनाक्षी शेषाद्रि के इकलौते बेटे की फोटो वायरल, लुक्स के आगे कार्तिक-ऋतिक भी भरते हैं पानी, लोग बोले- अब मचेगा गदर 

best

Saturday, December 21, 2024

मीनाक्षी शेषाद्रि के इकलौते बेटे की फोटो वायरल, लुक्स के आगे कार्तिक-ऋतिक भी भरते हैं पानी, लोग बोले- अब मचेगा गदर 

मीनाक्षी शेषाद्रि अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं. मीनाक्षी ने 90 के दौर में कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिसे देखना लोग आज भी पसंद करते हैं. मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म 'दामिनी' को लोगों ने काफी पसंद किया था और इस फिल्म में मीनाक्षी का किरदार ऐसा था कि लोग उन्हें 'दामिनी' नाम से ही बुलाने लगे थे. आज भी लोगों के बीच मीनाक्षी इसी नाम से पॉपुलर हैं. मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही अब फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन उनके और उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग आज भी इंटरेस्टेड रहते हैं. अगर आप भी मीनाक्षी शेषाद्रि के फैन हैं तो हम आपके लिए उनके बेटे जोश मैसूर की फोटो लेकर आए हैं, जिन्हें यकीनन बहुत कम लोगों ने ही देखा होगा.

जी हां, मीनाक्षी शेषाद्रि के एक बेटे भी हैं, जिनका नाम जोश मैसूर है. जोश दिखने में बहुत ही हैंडसम और कूल हैं. जोश मैसूर की जो फोटो इस समय सामने आई है, उसमें उन्हें ब्लू स्ट्राइप्स के साथ वाइट शर्ट और उसके ऊपर ब्लेजर पहने हुए देखा जा सकता है. मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे जोश इस तस्वीर में स्माइल कर रहे हैं और उनका स्टाइल फोटो में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहा. जोश तस्वीर में बड़े ही डैशिंग दिखाई दे रहे हैं. जोश की फोटो सामने आने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे जोश मैसूर को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "ये तो सभी स्टार किड्स से ज्यादा हैंडसम है". तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, "अब तक कहां थे आप". इस तरह के ढेरों रिएक्शन फोटो पर आए हैं. तो कैसे लगे आपको दामिनी के बेटे जोश मैसूर? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/OTKjPkp

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw