google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बीजेपी ने की एनडीटीवी के 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की सराहना

best

Sunday, December 22, 2024

बीजेपी ने की एनडीटीवी के 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की सराहना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने एनडीटीवी (NDTV) के 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की सराहना की है. उन्होंने देश में बाल विवाह के प्रचलन में आई गिरावट का जिक्र किया है और पश्चिम बंगाल में बाल विवाह अधिक होने पर चिंता जताई है. उन्होंने इस स्थिति को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है.  

अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि- ''एनडीटीवी ने बाल विवाह मुक्त भारत नामक एक सराहनीय अभियान शुरू किया है. हालांकि भारत में लड़कियों के बाल विवाह में 49% (1993) से 22% (2021) तक की उल्लेखनीय गिरावट आई है. पश्चिम बंगाल में भारत में बाल विवाह का सबसे अधिक प्रचलन 42% दर्ज किया गया है. दुखद बात यह है कि बंगाल में बाल विवाह की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जो 500,000 से अधिक है.''

उन्होंने लिखा है कि, ''यह विडंबना है कि ममता बनर्जी, एक महिला, बंगाल को एक प्रतिगामी अंधकार की ओर धकेल रही हैं, जहां से बाहर निकलने में दशकों लग जाएंगे. उन्हें बाल विवाह सहित सभी मामलों में दयनीय प्रदर्शन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.''

अमित मालवीय ने अपनी पोस्ट के साथ देश में बाल विवाह के आंकड़े भी शेयर किए हैं. इनमें विभिन्न राज्यों के अलग-अलग वर्षों के बाल विवाह के आंकड़े हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/LmTNsgq

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw