google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फेरों में दूल्हा-दुल्हन को तंग कर रहे थे दोस्त, मार रहे थे भर-भरकर फूल, गुस्साए पंडित जी ने फिर जो किया, किसी ने सोचा नहीं होगा

best

Thursday, December 26, 2024

फेरों में दूल्हा-दुल्हन को तंग कर रहे थे दोस्त, मार रहे थे भर-भरकर फूल, गुस्साए पंडित जी ने फिर जो किया, किसी ने सोचा नहीं होगा

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के और दूल्हा-दुल्हन के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के वीडियो, इसके अलावा कई बार पंडित जी के मज़ेदार वीडियो भी वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब लिस्ट में शामिल हो गया है. जिसमें शादी के दौरान पंडित जी ने कुछ ऐसा कर दिया, जो किसी ने भी सोचा नहीं होगा. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं और पंडित जी मंत्र उच्चारण कर रहे हैं. इस बीच आसपास खड़े कुछ लड़के जो परिवार, रिश्तेदार और दोस्त होंगे, वो दूल्हा-दुल्हन को तंग करने के लिए उनके मुंह पर भर-भरकर फूल फेक रहे हैं. वो फूल इतने ज्यादा और इतनी ज़ोर-ज़ोर से फेक रहे हैं कि दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेते हुए काफी परेशान हो रही है. ये सब पंडित जी कुछ देर देखते हैं और फिर उन्हें गुस्सा आ जाता है. वो अचानक अपने हाथ में फूलों से भरी एक टोकरी लेकर उन लड़कों पर गुस्से में उनके नजदीक जाकर काफी जडोर से फेकते हैं. ये देखकर दूल्हा-दुल्हान समेत सभी घबरा जाते हैं और सब पंडित जो को देखने लग जाते हैं और इसी के साथ ये वीडियो खत्म हो जाता है.

देखें Video:

इस वीडियो को एक्स पर @GaurangBhardwa1 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है-  पंडित जी का रिएक्शन ऐसा था कि जैसे अब बहुत हो गया. "अब जैसी दुनिया वैसे हम." इस वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 6 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सही किया, ये जरूरी था. दूसरे यूजर ने लिखा- पंडित जी ने कंटेंट बना दिया. तीसरे ने लिखा- पंडित जी ने सही किया, कोई और भी यही करता. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

ये Video भी देखें:

 
 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/KLptrYA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw