google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: समंदर किनारे पति विक्की कौशल के साथ कैटरीना ने बिताया क्वालिटी टाइम, एक्टर ने कैप्शन में लिखी दिल की बात

best

Friday, December 27, 2024

समंदर किनारे पति विक्की कौशल के साथ कैटरीना ने बिताया क्वालिटी टाइम, एक्टर ने कैप्शन में लिखी दिल की बात

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग हाल ही में समुद्र के किनारे कुछ क्वालिटी समय बिताया. दोनों ने समुद्र के किनारे शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लिया. शुक्रवार को फिल्म 'संजू' अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में कैटरीना पानी के किनारे आराम करते हुए नजर आ रही हैं. फोटो में कैटरीना विक्की को पीछे से पकड़े हुए नजर आ रही हैं और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं. विक्की ने पोस्ट को कैप्शन दिया है- पॉज.

इस जोड़े ने हाल ही में परिवार के साथ घर पर धूमधाम से क्रिसमस मनाया. गुरुवार को, ‘टाइगर 3' की अभिनेत्री ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्‍शन दिया- मेरी क्रिसमस. पहली तस्वीर में कैटरीना अपनी बहनों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. सभी ने लाल और काले रंग के मिक्स ड्रेस पहने हुए हैं. अगली तस्वीर में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सांता क्लॉज के साथ पोज देते हुए नजर आए.

अभिनेत्री ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, जबकि विक्की ने ग्रे स्वेटपैंट के साथ ग्रीन स्वेटर पहना था. कैटरीना ने अपनी क्रिसमस की सजावट की भी झलक दिखाई. उन्होंने अपनी बहन से इस क्रिसमस पर मिले उपहारों की एक झलक भी साझा की. वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था. वहीं, विक्की कौशल आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी 'बैड न्यूज़' में नजर आए थे. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क थे. विक्की 'छावा' में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qcj0Wa6

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw