google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमय बीमारी के कारण दो और बच्चों की मौत, मृतक संख्या 14

best

Tuesday, January 14, 2025

जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमय बीमारी के कारण दो और बच्चों की मौत, मृतक संख्या 14

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में छह वर्षीय बच्ची समेत एक परिवार के दो और सदस्यों की मौत हो जाने के बाद एक रहस्यमय बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी. पिछले 30 दिनों में तीन परिवारों में 11 बच्चों और तीन वयस्कों की मौत से कोटरंका उप-विभाग के बधाल गांव के लोगों में दहशत फैल गयी है.

अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करने और उनका समाधान करने के वास्ते नमूने एकत्र करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य दलों को तैनात किया है.

उन्होंने बताया कि जम्मू के एक अस्पताल में सफीना कौसर की मौत हो गयी. इसी अस्पताल में पिछले दो दिनों में उसके तीन अन्य भाई-बहनों की मौत हो गई तथा दो अन्य अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों के दादा मोहम्मद रफीक की सोमवार को राजौरी के एक अस्पताल में मौत हो गयी. पिछले महीने गांव में दो परिवारों के नौ लोगों की मौत हो गई थी. शुरू में माना जा रहा था कि मौतें खाद्य विषाक्तता की वजह से हुई हैं लेकिन, स्थिति तब और गंभीर हो गई जब अधिकतर ग्रामीणों ने एक जैसे लक्षण होने की शिकायत की, जिसके बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों से विशेषज्ञों को बुलाया गया

पिछले महीने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रहस्यमयी मौतों का कारण वायरल संक्रमण है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है. जांच में सहायता के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पीजीआई चंडीगढ़, एम्स दिल्ली और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम गांव का दौरा कर चुकी हैं.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Qu3TflH

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw