google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पेट की चर्बी को 'चबा' जाएगा डांस, कमाल का छरहरा होगा बदन, जानें रोजाना 30 मिनट डांस करने के फायदे | Benefits of Dancing

best

Thursday, March 13, 2025

पेट की चर्बी को 'चबा' जाएगा डांस, कमाल का छरहरा होगा बदन, जानें रोजाना 30 मिनट डांस करने के फायदे | Benefits of Dancing

Benefits of dance: जब भी खुशी का मौका हो, उसे नाच कर सेलिब्रेट करने का अपना अलग ही मजा है. तन और मन दोनों के लिए डांस करना फायदेमंद है. डांस करने से आप फिट रह सकते हैं. अगर आप एक्सरसाइज नहीं (Bina Exercise ke vajan kaise ghataye) कर पाते, वॉक पर जाने का समय नहीं है, तो डांस आपके लिए बेहतर विकल्प है फिटनेस (Fitness)  पाने का. जानकार कहते हैं कि डांस की वजह से पूरी बॉडी में मूवमेंट होती है जो कहीं न कहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है. आज इस लेख में जानें रोजना 30 मिनट डांस करने से शरीर को किस तरह के फायदे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:Diary: एक रात और 70 मर्द! मैं एक सेक्स वर्कर हूं और ये मेरी कहानी है... दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली एक आपबीती

रोजाना 30 मिनट डांस करने के फायदे | Benefits of dancing for 30 minutes a day

रोजाना 30 मिनट डांस करने से न सिर्फ फैट बर्न हो सकता है, बल्कि यह हैप्पी हार्मोन रिलीज करने का भी एक बेहतरीन तरीका हो सकता है. अगर सही तरह से डांस मूव किए जाते हैं तो यह शरीर की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है. जानें डांस करने के बेहतरीन फायदें. 

यह भी पढे: मुलेठी का सुबह इस तरह सेवन करने से मिलते हैं कमाल के फायदे, आयुर्वेद के अनुसार इन रोगों से दिलाती है राहत

डांस करने के फायदे | Health benefits of dancing for 30 minutes daily:

  1. डांस करने से माइंड एक्टिव हो जाता है और यह डिमेंशिया की शुरुआत को रोक सकता है. दरअसल, स्टेप्स को याद करना, सही बीट पर सही स्टेप करना, अलग-अलग तरह की मूवमेंट करना मस्तिष्क के लिए एक्‍सरसाइज की तरह होता है. इसलिए हर उम्र के लोगों के लिए डांस करना फायदेमंद होता है.
  2. दिल के स्वास्थ्य के लिए भी डांस बहुत लाभकारी है. आप जितना मूवमेंट करेंगे, तेजी से डांस करेंगे दिल उतनी ही तेजी से धड़कता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य सही रहता है.
  3. डांस करने से स्टेमिना बढ़ता है. इससे कार्यक्षमता में सुधार होता है. शरीर में एनर्जी बढ़ती है और अगर आलस है तो वो भी दूर हो जाता है.
  4. जब कोई डांस करता है तो उसे अपने बैलेंस पर ध्यान देना पड़ता है. इसलिए डांस करने से शरीर पर बेहतर नियंत्रण बनने में मदद मिलती है.
  5. डांस से किसी व्यक्ति का तनाव कम हो सकता है. कई बार डॉक्‍टर्स डिप्रेशन से बीमार लोगों को डांस करने की सलाह देते हैं.
  6. डांस करने से शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी आती है.
  7. डांस करने से चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है. डांस से ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है. शरीर से बहुत पसीना आता है. जिसका पॉजिटिव असर चेहरे पर दिखाई देता है.
  8. डांस करने से आप सोशल एक्टिव होते हैं. जो आपके भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.


from NDTV India - Latest https://ift.tt/Tve4zSP

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw