google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बंद AC से आ रही थी अजीबोगरीब आवाजें, खोला तो कांप उठा कलेजा, अंदर मंडरा रहा था सांपों का झुंड

best

Thursday, March 13, 2025

बंद AC से आ रही थी अजीबोगरीब आवाजें, खोला तो कांप उठा कलेजा, अंदर मंडरा रहा था सांपों का झुंड

Baby snakes in AC: आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति को उस समय ज़बरदस्त झटका लगा, जब उसने अपने एयर कंडीशनर के अंदर कुछ अजीब हलचल देखी. उसे लगा कि मशीन में कोई तकनीकी खराबी होगी, लेकिन जब उसने एसी का कवर हटाया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. दरअसल, एसी में छोटे-छोटे कई सांप रेंग रहे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे पहुंचे सांप एसी के अंदर? (Baby Snakes Found in Home AC)

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, सांप अक्सर गर्म और सुरक्षित जगहों की तलाश में रहते हैं, खासकर जब वे अंडे देने की प्रक्रिया में होते हैं. पुराने और कम इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर उनके लिए सुरक्षित जगह बन सकते हैं. छोटे छिद्रों और वेंट के जरिए सांप इन मशीनों में प्रवेश कर सकते हैं और अंदर अपने अंडे दे सकते हैं. बता दें कि, यह अजीबोगरीब घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के पेंदुर्थी इलाके में रहने वाले सत्यनारायण के साथ घटी. 

सोशल मीडिया पर बवाल (Snake Hatchlings Inside AC Unit)

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हड़कंप मच गया. कुछ लोग इस घटना को बेहद डरावना बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारतीय घरों में वन्यजीवों की घुसपैठ का संकेत मान रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट किया, अब से एसी ऑन करने से पहले दो बार चेक करूंगा. वहीं, कुछ लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर वन्यजीव शहरी इलाकों में क्यों बढ़ रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो

सांपों से बचने के लिए क्या करें? (AC unit snakes)

विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं:-  

  • एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित सफाई करें.  
  • घर के आसपास झाड़ियों और घास को समय-समय पर काटते रहें.  
  • घर के दरवाजे, खिड़कियां और वेंट पूरी तरह से सील करें ताकि सांप अंदर न आ सकें.  
  • अगर घर में सांप दिखे तो तुरंत वन्यजीव विशेषज्ञों को सूचित करें. 

डरावना अनुभव (Visakhapatnam snake news)

यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि वन्यजीव शहरी क्षेत्रों में भी आसानी से घुस सकते हैं. यह सिर्फ एक डरावना अनुभव ही नहीं, बल्कि हमें यह समझने की जरूरत है कि पर्यावरणीय बदलाव और शहरीकरण कैसे जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास से बाहर धकेल रहे हैं, इसलिए सतर्क रहें और अपने घरों की नियमित जांच करते रहें.

ये भी देखेंः- बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nfHC96m

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw