google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता, 30 मार्च को प्रसारित होगा कार्यक्रम

best

Monday, March 24, 2025

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता, 30 मार्च को प्रसारित होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है. यह कार्यक्रम 30 मार्च को प्रसारित होगा. पीएम मोदी ने इस महीने के 'मन की बात' के लिए व्यापक सुझाव मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और कहा कि उन्हें इस महीने के 'मन की बात' के लिए व्यापक सुझाव प्राप्त होने पर खुशी हुई है.

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "इस महीने के 'मन की बात' के लिए कई तरह के इनपुट मिलने से खुशी हुई, जो 30 तारीख को प्रसारित होगा. ये इनपुट सामाजिक भलाई के लिए सामूहिक प्रयासों की शक्ति को उजागर करते हैं. मैं और लोगों को इस एपिसोड के लिए अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं."

30 मार्च को 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी 

उन्होंने देश के नागरिकों से 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए और भी सुझाव देने की अपील की है, जिससे 'मन की बात' का यह आगामी संस्करण और भी प्रभावी और जनहितकारी बन सके.

'मन की बात' कार्यक्रम पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम के रूप में प्रसारित होता है, जिसमें वह विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं और नागरिकों से जुड़े विचारों को शामिल करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 120वां एपिसोड होगा.

टोल-फ्री नंबर पर भेज सकते हैं विचार और सुझाव

लोग इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं. लोग नरेंद्र मोदी ऐप या माई जीओवी ओपन फोरम के माध्यम से ऑनलाइन भी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं. आगामी एपिसोड के लिए सुझाव इस महीने की 28 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे.

यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के संपूर्ण नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा.

आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SyWXPRq

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw